एक साल के FD पर मिल रहा 7.50% रिटर्न, अब इस प्राइवेट बैंक ने बढ़ाया ब्याज, नई दरें लागू, जानें डिटेल 

जून में एक और प्राइवेट सेक्टर बैंक ने एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। वरिष्ठ नागरिकों को एडिशनल इंटरेस्ट भी ऑफर कर रहा है। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर कितना रिटर्न मिल रहा है?
bank fd rates

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के बंधन बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में (FD Rates) बदलाव किया है। चुनिंदा टेन्योर के लिए इंटरेस्ट रेट 20 आधार अंकों की वृद्धि की गई है। इसी के साथ यह उन बैंकों की सूची में शामिल हो चुका है, जिन्होंने आरबीआई की एमपीसी बैठक के बाद एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। ध्यान रखें कि सभी बैंक समय-समय पर एफडी के इंटरेस्ट रेट में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

बदलाव के बाद बैंक सामान्य नागरिकों को 2.95% से लेकर 7.45% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 75 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी मिल रही है। हालांकि की कुछ टेन्योर (एक साल से लेकर 5 साल तक) पर बैंक वरिष्ठ नागरिकों (60 साल या इससे अधिक आयुवर्ग) 50 बीपीएस एक्स्ट्रा रिटर्न दे रहा है।

इस टेन्योर पर मिल रहा अधिकतम ब्याज?

20 जून से पहले बैंक 3 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर  2 साल से 3 साल तक के डॉमेस्टिक टर्म डिपॉजिट के टेन्योर पर 7.25% ब्याज ऑफर करता था। जिसे अब बढ़ाकर 7.45% तक दिया गया है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.95% ब्याज मिल रहा है। इस टेन्योर पर अधिकतम ब्याज मिल रहा है।

टैक्स सेवर एफडी के लिए ब्याज दरें 

बैंक ने टैक्स सेवर एफडी के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। सामान्य नागरिकों को 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। इसमें इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80सी के तहत 1.50 लाख रुपये तक टैक्स छूट का लाभ मिलता है। न्यूनतम 1000 रुपये का निवेश किया जा सकता है। हालांकि यह केवल भारतीय नागरिकों के लिए उपलब्ध है।

टेन्योर वाइज एफडी इंटरेस्ट रेट जानें 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 2.95%
  • 15 से लेकर 30 दिन- 2.95%
  • 31 दिन से लेकर 2 महीने से कम- 3.45%
  • दो महीने से लेकर 3 महीने से कम- 4.20%
  • 3 महीने से लेकर 6 महीने से कम- 4.20%
  • 6 महीने से लेकर 1 साल से कम- 4.20%
  • 1 साल- 4%
  • 1 साल 1 दिन से लेकर 1 साल 9 महीने तक- 7%
  • 1 साल 9 महीने 1 दिन से लेकर 2 साल से कम- 7%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 7.45%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 7.25%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक- 5.85%

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews