रेपो रेट में 25 बीपीएस की वृद्धि के बाद प्राइवेट सेक्टर के जम्मू एंड कश्मीर बैंक ने डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट की ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव का ऐलान किया है। 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट 8 अक्टूबर से लागू हो चुके हैं। बैंक 5 से लेकर 30 बीपीएस तक की कटौती  कुछ चुनिंदा टेन्योर पर की है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का टेन्योर ऑप्शन ग्राहक चुन सकते हैं।

संशोधन के बाद बैंक न्यूनतम 3.50% और अधिकतम 6.75% ब्याज ऑफर कर रहा है। जबकि पहले अधिकतम ब्याज दर 7.05% था। निवेश से पहले सभी ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि बैंक समय-समय पर विभिन्न वित्तीय कारणों को देखते हुए ब्याज दरों में संशोधन करते रहते हैं।

वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा अतिरिक्त ब्याज 

वरिष्ठ नागरिकों को अभी भी बैंक 0.50% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा दे रहा है। सुपर सीनियर सिटीजन यानी 80 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वरिष्ठ नागरिकों की तुलना में 0.25 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज मिल रहा। वरिष्ठ नागरिकों को न्यूनतम 4% और अधिकतम 7.25% ब्याज मिल रहा है। सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए इंटरेस्ट रेट  अधिकतम 7.50% है।

इन टेन्योर पर घटा ब्याज दर 

पहले बैंक 2 साल से लेकर 887 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.75% ब्याज ऑफर करता था, जिसे अब घटाकर 6.70% कर दिया गया है। पहले जहां 888 दिन के टेन्योर पर 7.05% ब्याज मिलता था, अब उसे हटाकर 6.75% कर दिया गया है। 889 दिन से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर पर अब 6.70% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है, पहले इसपर 6.75% रिटर्न मिलता था। अन्य मैच्योरिटी स्लैब के लिए बैंक ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।  1 साल से अधिक के सभी टेन्योर पर बैंक 6.50% से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 दिन से लेकर 30 दिन- 3.50%
  • 31 से लेकर 45 दिन- 3.75%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 5%
  • 91 दिन से लेकर 180 दिन- 5.50%
  • 181 दिन से लेकर 270 दिन- 5.90%
  • 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6%
  • 1 साल से लेकर 18 महीने से कम- 6.55%
  • 18 महीने से लेकर 2 साल से कम- 6.65%
  • 2 साल से लेकर 887 दिन- 6.70%
  • 888 दिन- 6.75 %
  • 889 दिन से लेकर 3 साल से कम- 6.70%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.70%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक- 6.75%

यहाँ चेक करें ब्याज दरें