MP Breaking News

एक साल के FD पर मिलेगा 6.90% रिटर्न, इस सरकारी बैंक ने किया ऐलान, 10 अगस्त से नई ब्याज दरें लागू 

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 10 अगस्त से एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। 60 साल या इससे अधिक आयुवर्ग के लोगों को एडिशनल इंटरेस्ट मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर कितना रिटर्न मिल रहा है?
Bank FD Rates

AI Generated Image

पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर सामान्य नागरिकों को कम से कम 2.60% और अधिकतम 6.65% ब्याज मिल रहा है। बैंक दो स्पेशल एफडी स्कीम भी ऑफर कर रहा है। बीओएम आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक नए इंटरेस्ट रेट्स 10 अगस्त 2026 से लागू हो चुके हैं।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने यह कदम आरबीआई एमपीसी बैठक के बाद उठाया है। मीटिंग में लिए गए फैसलों की घोषणा 5 अगस्त को की गई थी। सभी बैंक समय-समय पर सावधि जमा (Fixed Deposit) के ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा अतिरिक्त ब्याज 

बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज भी दे रहा है। हालांकि यह सुविधा 5 करोड़ रुपये से कम के निवेश और 91 दिन या इससे अधिक के सुविधा पर मिल रही है। न्यूनतम ब्याज दर 2.60% और अधिकतम 7.15% है।

स्पेशल स्कीम पर मिल रहा कितना ब्याज?

बैंक 400 दिन के स्पेशल टेन्योर पर कॉलेबल एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.65% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.15% इंटरेस्ट मिल रहा है। 1777 दिन के ग्रीन डिपॉजिट स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.05% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.55% इंटरेस्ट मिल रहा है। एक साल के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.40% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% ब्याज मिल रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 से लेकर 30 दिन- 2.60%
  • 31 से लेकर 45 दिन- 2.75%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 3.75%
  • 91 से लेकर 119 दिन- 4%
  • 120 दिन से लेकर 180 दिन- 4.75%
  • 181 दिन से लेकर 270 दिन- 5%
  • 271 दिन से लेकर 364 दिन- 5.20%
  • 365 दिन- 6.40%
  • 1 साल से अधिक और 2 साल तक- 6.15%
  • दो साल से अधिक और 3 साल तक- 5.25%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 5%
  • 5 साल से अधिक- 5%
  • 400 दिन- 6.65%
  • 1717 दिन- 6.05%

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
एक साल के FD पर मिलेगा 6.90% रिटर्न, इस सरकारी बैंक ने किया ऐलान, 10 अगस्त से नई ब्याज दरें लागू