अगस्त में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव का सिलसिला जारी है। अब तक कई बैंकों ने एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट (FD Rates) लागू कर दिए हैं। इस लिस्ट में चार स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल हैं। वरिष्ठ नागरिकों को 25 से 50 बीपीएस तक अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी मिल रही है। 7 दिन से 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं।
ध्यान रखें कि सभी बैंक अलग-अलग वित्तीय कारकों को ध्यान में रखते हुए इंटरेस्ट रेट में समय-समय पर संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 6 अगस्त से नई ब्याज दरें लागू की है। सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 8% तक इंटरेस्ट मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को चुनिंदा टेन्योर पर 0.50% अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है, इसमें 181 दिन से लेकर 270 दिन, 271 से लेकर 366 दिन, 367 दिन से लेकर 2 साल तक के साथ-साथ 5 साल से अधिक और 10 तक का मैच्योरिटी स्लैब शामिल है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम ब्याज दर 8.30% है। ग्राहक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ब्याज दरें चेक कर सकते हैं।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
इस बैंक ने 15 अगस्त से एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू की है। सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 8.25% इंटरेस्ट मिल रहा है। 30 महीने के टेन्योर पर बैंक 8.10% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 8.25% है। 5 साल के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 8.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.50% इंटरेस्ट मिल रहा है।
स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक
इस बैंक ने एफडी के लिए नई ब्याज दरें 19 अगस्त से लागू की है। सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.75% तक ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 25 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा दे रहा है। इंटरेस्ट रेट कम से कम 3.75% और अधिकतम 7.75% है।
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक
इस बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें 17 अगस्त से लागू की है। 3 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर 2.75% से लेकर 8% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.25% से लेकर 8.50% है। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 800 दिन के टेन्योर पर दे रहा है।






