जून में इन 5 सरकारी बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, जानें कहाँ मिल रहा कितना रिटर्न?

जून में कई पब्लिक सेक्टर बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। सभी वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी दे रहा है। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर कितना इंटरेस्ट मिल रहा है? 
bank fd rates

AI Generated Image

जून का महीना वित्तीय मामलों के लिए बेहद खास रहा है। आरबीआई एमपीसी ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया। इसके बावजूद अब तक कई पब्लिक, प्राइवेट और लघु वित्त बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (Bank FD Rates) में बदलाव कर चुके हैं। इस सूची में 5 सरकारी बैंक शामिल हैं। 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर 7 दिन से लेकर 10 साल तक का टेन्योर ऑप्शन ऑफर कर रहे हैं।

सभी बैंक समय-समय पर एफडी के इंटरेस्ट रेट में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने 1 जून को दरों में बदलाव का ऐलान किया था। 2.70% से लेकर 6.65% तक ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 3.20% से लेकर 7.15% रिटर्न मिल रहा है।

इंडियन बैंक 

इंडियन बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें 5 जून से लागू की है। सामान्य नागरिकों को 2.80% से लेकर 6.80% रिटर्न मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस और सुपर सीनियर सिटीजंस को 75 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिल रही है। बैंक ने दो नई स्कीम- इंड ग्रो एफडी स्कीम और इंड प्रॉस्पर स्कीम लॉन्च की है।

बैंक ऑफ बड़ौदा 

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने भी इस महीने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 6.75% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। 60 साल से लेकर 80 साल आयु वर्ग के लोगों के लिए इंटरेस्ट रेट 4% से लेकर 7.25% है। सुपर सीनियर सिटीजंस को 4% से लेकर 7.35% ब्याज मिल रहा है।

बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र

इस बैंक ने 18 जून को एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू की है। सामान्य नागरिकों को बैंक 2.60% से लेकर 6.65% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 91 दिन या इससे अधिक के टेन्योर पर 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर दे रहा है। 400 दिन के कॉलेबल एफडी पर 6.65% ब्याज मिल रहा है। 1777 दिन यानी ग्रीन डिपॉजिट स्कीम पर बैंक 6.05% रिटर्न मिल रहा है।

पंजाब नेशनल बैंक 

पीएनबी ने जून महीने की शुरुआत में ही एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी है। सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.60% ब्याज मिल रहा है। 60 साल से लेकर 80 साल आयुवर्ग वालों के लिए ब्याज दर 3.50% से लेकर 7.10% है। वहीं 80 साल या इससे अधिक आयुवर्ग यानि सुपर सीनियर सिटीजंस को 3.80% से लेकर 7.40% इंटरेस्ट मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews