Hindi News

नवंबर में इन 6 बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, कहाँ मिल रहा कितना रिटर्न? यहाँ करें चेक

Published:
नवंबर में कई बैंकों  ने एफडी के इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया है। इस सूची में सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट और लघु वित्त बैंक भी शमिक हैं। आइए जानें संशोधन के बाद कहाँ कितना ब्याज मिलेगा?
नवंबर में इन 6 बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, कहाँ मिल रहा कितना रिटर्न? यहाँ करें चेक

AI Generated Image

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति समिति बैठक का आयोजन 3 से 5 दिसंबर को होने वाला है। रेपो रेट में उतार-चढ़ाव हो सकता है। जिसका असर सावधि जमा के इंटरेस्ट रेट्स (FD Rates) पर भी पड़ेगा,। इससे पहले कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। किसी ने इजाफा तो किसी ने कटौती की है। नवंबर 2025 में नई दरें लागू हो चुकी हैं। समय-समय पर रेट्स में बदलाव होता रहता है। इसलिए निवेश से पहले बैंक के ब्रांच या ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

प्राइवेट सेक्टर के धनलक्ष्मी बैंक में 3 नवंबर को ही फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया था। 3 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर यह बैंक 4% से लेकर 6.80% रिटर्न ऑफर कर रहा है। एक साल या इससे अधिक के सभी टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.50%  एक्स्ट्रा ब्याज भी ऑफर कर रहा है। कस्टमर 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं।  सबसे ज्यादा ब्याज 400 दिन के एफडी पर मिलेगा। वहीं 300 दिन के टेन्योर पर 6.60% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है।

इन बैंकों ने 2 बार किया ब्याज दरों में बदलाव 

एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने भी इस महीने एफडी के इंटरेस्ट रेट में दो बार संशोधन किया है। आईसीआईसीआई बैंक अपने कस्टमर को 2.75% से लेकर 6.% रिटर्न ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 2 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक के दो अलग-अलग टेन्योर पर मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 20 नवंबर से 10 बीपीएस अधिक ब्याज मिलेगा।

एक्सिस बैंक ने 21 नवंबर को नए इंटरेस्ट रेट लागू कर दिए हैं। बदलाव के बाद कस्टमर को 3% से लेकर 6.60% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज भी मिल रहा है। 15 महीने से लेकर 10 साल तक के सभी मैच्योरिटी स्लैब पर 6.60% ब्याज मिलेगा।

लिस्ट में ये बैंक भी शामिल 

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 4 नवंबर को फिक्स डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया था। 3 करोड़ रुपये से कम के इन्वेस्टमेंट पर 3% से लेकर 7% तक रिटर्न मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर अधिकतम 7.5% है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश किया जा सकता है। 1 साल के निवेश पर 6.30% ब्याज यह बैंक ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा रिटर्न 450 दिन से लेकर 5 साल तक के दो अलग-अलग मैच्योरिटी स्लैब पर मिल रहा है।

इक्विटस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 3 नवंबर को  नई ब्याज दरें प्रभावी की हैं। 7 दिन से लेकर 10 साल तक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.50% से लेकर 7.30% रिटर्न मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज दिया बैंक ऑफर कर रहा है।

कोटक महिंद्रा बैंक में सूची में शामिल है। इस बैंक ने 21 नवंबर को ही एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू की है। 2.75% से लेकर 6.70% तक रिटर्न मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत एक्स्ट्रा ब्याज भी यह बैंक ऑफर कर रहा है।

(Disclaimer: यह आलेख अलग-अलग माध्यमों पर आधारित है। जिसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी स्कीम, एफडी, शेयर मार्केट इत्यादि में निवेश की सलाह नहीं देता।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews