Hindi News

104 साल पुराने इस प्राइवेट बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, 400 दिन के टेन्योर पर मिलेगा 7.40% रिटर्न 

Published:
Last Updated:
प्राइवेट बैंक ने एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी है। खास योजना भी ऑफर कर रहा। वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा रिटर्न भी मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के मैच्योरिटी स्लैब पर क्या इंटरेस्ट मिलेगा?
104 साल पुराने इस प्राइवेट बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, 400 दिन के टेन्योर पर मिलेगा 7.40% रिटर्न 

AI Generated Image

अक्टूबर में अब तक कई प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में संशोधन कर चुके हैं। इस लिस्ट में तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक भी शामिल है। यह देश के सबसे पुराने प्राइवेट सेक्टर बैंकों की गिनती में भी शामिल है। इसकी स्थापना नादार बैंक लिमिटेड के तौर पर 1921 में हुई थी। वर्तमान में यह करीब 104 साल पुराना हो चुका है। 500 से अधिक बैंकिंग ब्रांच का संचालन करता है। अपने कस्टमर को फिक्स्ड डिपॉजिट, रेकरिंग डिपॉजिट समेत कई सेवाएं भी ऑफर करता है।

संशोधन के बाद बैंक एक करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4% से लेकर 6.90% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 4% से लेकर 7.40% तक रिटर्न मिल रहा है। कस्टमर 7 दिन से लेकर 10 साल तक की टेन्योर में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक स्पेशल एफडी स्कीम भी दे रहा। यदि कोई व्यक्ति एक करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करता है तो उसे मैच्योरिटी से पहले विथ्ड्रॉल की अनुमति नहीं होगी। इसे नॉन कॉलेबल कैटेगरी में शामिल किया जाएगा। जिसमें 91 दिन से लेकर 10 साल का टेन्योर ऑप्शन मिलता है। 10 बीपीएस एक्स्ट्रा रिटर्न भी मिल रहा है।

स्पेशल एफडी स्कीम पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज

सबसे ज्यादा रिटर्न 400 दिन के स्पेशल सावधि जमा योजना पर मिल रहा है। जिसका नाम “टीएनबी 400 स्पेशल डिपॉजिट स्कीम” है। सामान्य नागरिक को 6.90% नागरिकों को 7.40% रिटर्न मिलेगा। यदि कोई व्यक्ति योजना में एक लाख रुपये का निवेश करता है तो उसे 6.90% की ब्याज के हिसाब से मैच्योरिटी पर  10,7562 रुपये मिलेंगे। जिसमें 7562 रुपये ब्याज की राशि होगी।

एक साल के निवेश पर मिलेगा कितना रिटर्न?

1 साल के निवेश पर बैंक सामान्य नागरिकों को 6.80% ब्याज कोलेबल ऑप्शन को चुनने पर दे रहा है। वहीं नॉन-कोलेबल ऑप्शन चुनने पर 6.90% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 50 बीपीएस ज्यादा है। मतलब यदि कोई व्यक्ति एक लाख रुपये का निवेश करता है। तो उसे मैच्योरिटी के बाद 10,6975 मिलेंगे, जिसमें से 6975 रुपये ब्याज की राशि होगी।

टेन्योर के हिसाब से इंटरेस्ट रेट 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 4%
  • 15 दिन से लेकर 29 दिन- 4.25%
  • 30 दिन से लेकर 45 दिन- 4.50%
  • 46 से लेकर 60 दिन- 4.80%
  • 61 से लेकर 90 दिन- 4.80%
  • 91 से लेकर 120 दिन- 5.80%
  • 121 दिन से लेकर 179 दिन- 5.80%
  • 180 दिन से लेकर 270 दिन- 6.30%
  • 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6.40%
  • 1 साल- 6.80%
  • 1 साल से अधिक और 400 दिन से कम- 6.80%
  • 400 दिन- 6.90%
  • 400 दिन से अधिक और 2 साल से कम- 6.60%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.60%
  • 3 साल से लेकर 10 साल तक- 6.60%

एफडी की ब्याज दरें यहाँ चेक करें