Hindi News

372 दिन के FD पर मिलेगा 6.90% रिटर्न, अब इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, 14 मई से नए रेट लागू, 

Last Updated:
एक और प्राइवेट बैंक ने मई में एफडी के लिए नई ब्याज दरों का ऐलान किया है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.30% तक रिटर्न मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा?
372 दिन के FD पर मिलेगा 6.90% रिटर्न, अब इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, 14 मई से नए रेट लागू, 

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के साउथ इंडियन बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें (FD Rates) घोषित कर दी हैं।  3 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर बैंक सामान्य नागरिकों को 2.90% से लेकर 6.80% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष या इससे अधिक आयुवर्ग) को 0.50% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी दे रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 3.40% से लेकर 7.30% है। केवल भारतीय नागरिकों को ही सुविधा मिलेगी। सभी बैंक समय-समय पर एफडी के इंटरेस्ट रेट में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है। नए रेट डॉमेस्टिक टर्म डिपॉजिट के साथ-साथ एनआरओ अकाउंट पर भी लागू होंगे।

कितने दिन के टेन्योर पर मिल रहा अधिकतम ब्याज?

सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 30 महीने के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। दूसरे नंबर पर 18 महीने का एफडी टेन्योर है। इसपर सामान्य नागरिकों को 6.60% नागरिकों को 7.10% ब्याज मिल रहा है। 372 दिन के टेन्योर पर बैंक 6.40% ब्याज ऑफर कर रहा है। 1 साल के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.25% रिटर्न सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 6.75% मिल रहा है। 30 महीने से अधिक और 5 साल से कम के निवेश पर बैंक 6.20% ब्याज ऑफर कर रहा है। 66 महीने की ग्रीन डिपॉजिट पर 6% और 5 साल के टैक्स गेन एफडी पर 5.70% ब्याज बैंक दे रहा है।

टेन्योर वाइज इंटरेस्ट रेट जानें 

  • 7 से लेकर 30 दिन- 2.90%
  • 31 से लेकर 90 दिन- 3.50%
  • 91 से लेकर 99 दिन- 4.50%
  • 100 दिन से लेकर 180 दिन- 4.80%
  • 181 दिन से लेकर 270 दिन- 5.50%
  • 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.90%
  • 1 साल- 6.25%
  • 1 साल से अधिक और 371 दिन- 5.85%
  • 372 दिन- 6.40%
  • 373 से लेकर 18 महीने से कम- 6.05%
  • 18 महीने- 6.60%
  • 18 महीने से अधिक और 30 महीने से कम- 5.85%
  • 30 महीने- 6.80%
  • 30 महीने से अधिक और 5 साल से कम- 6.20%
  • 5 साल से लेकर 66 महीने से कम- 5.70%
  • 66 महीने (ग्रीन डिपॉजिट)- 6%
  • 66 महीने से अधिक और 10 साल तक- 5.70%
  • 5 साल- 5.70%

यहाँ चेक करें एफडी की नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews