MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

180 दिन के FD पर मिलेगा 6% रिटर्न, अब इस सरकारी बैंक ने किया ब्याज दरो में बदलाव 

एफडी ब्याज दरों में बदलाव हुआ है। आरबीआई एमपीसी बैठक के फैसले के बाद सरकारी बैंक ने यह कदम उठाया है। अब कम रिटर्न मिलने वाला है। आइए जानें अब कितना इंटरेस्ट मिल रहा है?
bank fd

AI Generated Image

पब्लिक सेक्टर के केनरा बैंक में फिक्स डिपॉजिट (FD) के ब्याज शुरू में संशोधन किया है। 3 करोड़ रूपये से कम के एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट 7 अगस्त 2025 से प्रभावी हो चुके हैं। बैंक संशोधन के बाद 7 दिन से लेकर 10 साल तक के अलग-अलग मैच्योरिटी स्लैब पर कम से कम 3.50 प्रतिशत और  अधिकतम 6.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को अभी 180 दिन या इससे अधिक के टेन्योर पर 0.50% एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है।

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए इंटरेस्ट रेट कम से कम 3.25% और अधिकतम 7% है। यदि कोई व्यक्ति एक करोड़ रूपये से अधिक के नॉन कॉलेबल डिपॉजिट में निवेश करता है, तो उसे न्यूनतम 4.35% और अधिकतम 7.10% ब्याज मिलेगा। बता दें कि 6 अगस्त को आरबीआई एमपीसी मीटिंग की घोषणा की गयी। रेपो रेट में इस बार रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने कोई बदलाव नहीं किया है। इसके बाद भी ब्याज दरों में बदलाव हुआ है।

इतने दिन के टेन्योर पर मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न 

सबसे ज्यादा रिटर्न यह सरकारी बैंक 444 दिन के टेन्योर पर मिल रहा है। 3 करोड़ रूपये से कम का निवेश करने पर वरिष्ठ नागरिकों को 6.50% रिटर्न मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.10% है। केवल इसी टेन्योर पर 80 वर्षीय से अधिक आयु वर्ग यानि सुपर सीनियर सिटीजंस को 0.60% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। कॉलेबल एफडी के लिए इंटरेस्ट रेट 7.10% और नॉन कॉलेबल के लिए 7.20% है।

 टैक्स सेवर एफडी पर मिलेगा कितना ब्याज?

केनरा बैंक टैक्स सेवर डिपॉजिट स्कीम का बैंक सामान्य नागरिकों को 6.25% रिटर्न मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों 6.75% ब्याज मिल रहा है। ग्राहक अधिकतम 1.50 लाख रूपये का निवेश मिल रहा है।

टेन्योर और ब्याज दरें 

  • 7 दिन से लेकर 45 दिन- 3.25%
  • 46 दिन से लेकर 90 दिन- 4.25%
  • 91 दिन से लेकर 179 दिन- 4.50%
  • 180 दिन से लेकर 269 दिन- 5.50%
  • 270 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.75%
  • 1 साल से लेकर 1 साल 3 महीने तक- 6.25%
  • 444 दिन- 6.50%
  • 1 साल 3 महीने से अधिक 2 साल से कम- 6.25%
  • 2 साल और अधिक से लेकर 3 साल से कम- 6.25%
  • 3 साल और अधिक से लेकर 5 साल से कम- 6.25%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक- 6.25%
  • वरिष्ठ नागरिक- 0.50%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
180 दिन के FD पर मिलेगा 6% रिटर्न, अब इस सरकारी बैंक ने किया ब्याज दरो में बदलाव