प्राइवेट सेक्टर के साउथ इंडिया बैंक ने मार्च में दूसरी बार फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। 3 साल से कम के निवेश पर सामान्य नागरिकों को 2.90% से लेकर 6.80% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। नए इंटरेस्ट रेट की 21 मार्च 2026 से लागू हो चुके हैं। इससे पहले बैंक ने 10 मार्च को भी एफडी के ब्याज दरों में संशोधन किया था। अधिकतम ब्याज दर 6.70% थी। सावधि जमा की अवधि 7 दिन से लेकर 10 साल होती है।
वरिष्ठ नागरिकों को बैंक सभी टेन्योर पर 0.50% एक्स्ट्रा रिटर्न भी ऑफर कर रहा है। 60 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.40% से लेकर 7.20% था। लेकिन अब अधिकतम ब्याज दर 7.30% हो चुका है। निवेश से पहले ग्राहकों को आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। क्योंकि बैंक बिना किसी नोटिस समय-समय पर इंटरेस्ट रेट में संशोधन करते रहते हैं।
26 मार्च से बदल जाएंगे नियम
26 मार्च से रुपे रिटेल टर्म डिपॉजिट के लिए समय से पहले निकासी या पुनर्निवेश करने पर पूर्व निकासी शुल्क लागू होगा। सभी अवधियों और सभी जमा राशि पर 1% की दर से शुल्क लगाया जाएगा। हालांकि यह बदलाव उन टर्म डिपॉजिट पर प्रभावी नहीं होगा, जिसे 26 मार्च के बाद खोला गया है।
इतने दिन के टेन्योर पर मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न
बदलाव के बाद भी बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 2 साल के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। इंटरेस्ट रेट 6.80% है। एक साल के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.35% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.85% मिल रहा है। 2 साल से अधिक और 5 साल से कम के मैच्योरिटी स्लैब पर 6.20% ब्याज मिल रहा है। 66 महीने के ग्रीन डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 6% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.50% रिटर्न ऑफर कर रहा है।
टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें
- 7 दिन से लेकर 30 दिन- 2.90%
- 31 दिन से लेकर 90 दिन- 3.50%
- 91 दिन से लेकर 99 दिन- 4.50%
- 100 दिन से लेकर 180 दिन- 4.80%
- 181 दिन से लेकर 270 दिन- 5.50%
- 271 दिन से लेकर एक साल से कम- 5.90%
- एक साल- 6.35%
- एक साल से अधिक और 5 साल से कम- 6.20%
- 5 साल से अधिक और 66 महीने से कम- 5.70%
- 66 महीने- 6%
- 66 महीने से अधिक- 5.70%
- 5 साल (टैक्स सेवर एफडी)- 5.70%






