प्राइवेट सेक्टर के सिटी यूनियन बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए कुछ टेन्योर पर अब कम इंटरेस्ट मिलने वाला है। संशोधन के बाद सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 4% से लेकर 7.30% है। वरिष्ठ नागरिकों को 181 दिन या इससे अधिक के मैच्योरिरी स्लैब पर 20 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी ऑफर कर रहा है। नई दरें 21 अक्टूबर 2026 से लागू हैं।
वरिष्ठ नागरिकों यानी 60 साल से लेकर 80 साल आयु वर्ग के लोगों के लिए ब्याज दर अधिकतम 7.50% है। सुपर सीनियर सिटीजंस या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए अधिकतम ब्याज दर 7.75% है। टैक्स सेवर एफडी स्कीम पर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एडिशनल इंटरेस्ट की सुविधा नहीं दे रहा है। सभी ग्राहकों के लिए ब्याज दर 6.75% है।
ये भी पढ़ें
ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 साल तक का टेन्योर ऑप्शन चुन सकते हैं। ध्यान रखें कि सभी बैंक समय-समय पर एफडी के ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।
इन टेन्योर पर मिलेगा कम ब्याज
सितंबर में 555 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.25% ब्याज मिलता था, जिसे अब घटाकर 7.15% कर दिया गया है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.35% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.40% रिटर्न मिल रहा है। 444 दिन के एफडी पर अब बैंक 6.85% ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.05% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.10% रिटर्न मिल रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक अभी भी 556 दिन से लेकर 3 साल तक के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.30% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.50% है।
टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें
- 7 से लेकर 14 दिन- 4%
- 15 से लेकर 45 दिन- 4.25%
- 46 से लेकर 90 दिन- 4.75%
- 91 से लेकर 180 दिन- 5.75%
- 181 दिन से लेकर 270 दिन- 6%
- 271 दिन से लेकर 364 दिन- 6.25%
- 365 दिन से लेकर 443 दिन- 6.65%
- 444 दिन- 6.50%
- 445 दिन से लेकर 554 दिन- 7.05%
- 555 दिन- 7.15%
- 556 दिन से लेकर 3 साल तक- 7.30%
- 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 6.55%
- 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6.25%
- टैक्स सेवर 5 साल- 6.75%
