15 महीने के FD पर मिलेगा 7.10% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव

एक और प्राइवेट बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। कई टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 7% या इससे अधिक रिटर्न मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा?
Bank FD Rates

AI Generated Image

नवंबर में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (Bank FD Rates) में संशोधन करने वाले बैंकों की सूची में प्राइवेट सेक्टर का फेडरल बैंक में शामिल हो चुका है। बैंक ने रेजिडेंट टर्म डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया है। 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए नई दरें लागू भी हो चुकी हैं। बदलाव के बाद भी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज ऑफर कर रहा है।  सामान्य नागरिकों को कम से कम तीन प्रतिशत और अधिकतम 6.70% ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.20% है।

कोई भी व्यक्ति केवल 1000 रुपये के निवेश से एफडी अकाउंट  खोल सकता है। कस्टमर को ऑटोमेटिक रिन्यूए की सुविधा भी बैंक ऑफर करता है। इसके अलावा मैच्योरिटी से पहले विड्रोल की अनुमति भी मिलती है। नॉमिनी की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा कुछ टेन्योर पर बैंक लोन देता है।

इतने दिन के निवेश पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज

बैंक सबसे ज्यादा इंटरेस्ट 36 महीने के एफडी पर ऑफर कर रहा है। 1 साल अधिक के सभी टेन्योर पर 6% से अधिक ब्याज मिल रहा है। 6.60% बैंक जनरल सिटीजंस को ऑफर कर रहा है। वहीं 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए ब्याज दर 7.10% है। समय पर समय पर सभी बैंक सावधि जमा के ब्याज दरों में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

एन्युटी डिपॉजिट ब्याज दरें

बैंक ने एन्युटी डिपॉजिट के लिए भी नई ब्याज दरें 17 नवंबर से लागू कर दी हैं।  5 साल से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.50% इंटरेस्ट सामान्य नागरिकों को रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7% है।  10 साल से अधिक और 20 साल तक के टेन्योर पर 6% ब्याज जनरल पब्लिक और 6.15% रिटर्न सीनियर सिटीजन को बैंक ऑफर कर रहा है। इसका लाभ केवल रेजिडेंट इंडिविजुअल ही उठा सकते हैं। 5 साल से लेकर 20 साल तक का निवेश करने की अनुमति होती है। डिपॉजिट का अमाउंट 15 लाख रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये से कम होना चाहिए।

टेन्योर और इंटरेस्ट रेट्स

  • 7 दिन से लेकर 29 दिन-3%
  • 30 दिन से लेकर 45 दिन- 3.25%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 4.25%
  • 91 दिन से लेकर 180 दिन- 4.50%
  • 181 दिन- 6%
  • 182 दिन से लेकर 270 दिन- 5.50%
  • 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.90%
  • 1 साल- 6.25%
  • 1 साल से अधिक और 15 महीने से कम-  6.50%
  • 15 महीने- 6.60%
  • 15 महीने से अधिक और 36 महीने से कम- 6.50%
  • 36 महीने- 6.70%
  • 36 महीने से अधिक और 10 साल तक- 6.50%
  • 10 साल से अधिक और 20 साल तक- 6%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews