आरबीआई एमपीसी बैठक के फैसले के बाद फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों (Bank FD Rates) में बदलाव करने वाले बैंकों की सूची में प्राइवेट सेक्टर का सिटी यूनियन बैंक भी शामिल हो चुका है। 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट लागू हो चुके हैं। संशोधन के बाद सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 7% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।
वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 20-25 बीपीएस एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है। जबकि सुपर सीनियर सिटीजंस को 30-35 बीपीएस एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। टैक्स सेवर एफडी पर अतिरिक्त ब्याज नहीं दे रहा है। यह सुविधा केवल 181 दिन या इससे अधिक के टेन्योर पर मिल रही है। निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच को विजिट करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि सभी बैंक समय पर इंटरेस्ट रेट में संशोधन करते रहते हैं।
कितने दिन के एफडी पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज?
सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक 400 दिन के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों को 7%, वरिष्ठ नागरिकों (60 साल से लेकर 80 साल के आयुवर्ग) को 7.25% ब्याज मिल रहा है। जबकि सुपर सीनियर सिटीजंस (80 साल से अधिक आयुवर्ग) के लिए अधिक ब्याज दर 7.35% है। बैंक 401 दिन से लेकर 500 दिन तक के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.65%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 6.95% ब्याज दे रहा है। 501 दिन से लेकर 3 साल तक का निवेश करने पर ग्राहकों को 6.50% रिटर्न मिलेगा। इस मैच्योरिटी स्लैब पर वरिष्ठ नागरिकों को 25 बीपीएस और सुपर सीनियर सिटीजंस को 30 बीपीएस एक्स्ट्रा रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है।
टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें
- 7 दिन से लेकर 14 दिन- 4%
- 15 से लेकर 45 दिन- 4.25%
- 46 से लेकर 90 दिन- 4.75%
- 91 से लेकर 180 दिन- 5.75%
- 181 दिन से लेकर 270 दिन- 6%
- 271 दिन से लेकर 364 दिन- 6.25%
- 365 दिन से लेकर 399 दिन- 6.50%
- 400 दिन- 7%
- 401 दिन से लेकर 500 दिन तक- 6.65%
- 501 दिन से लेकर 3 साल तक- 6.50%
- 3 साल से अधिक और 10 साल तक- 6.25%
- टैक्स सेवर (5 साल)- 6.75%






