Hindi News

SBI और HDFC बैंक के ग्राहक ध्यान दें, 19 अप्रैल को बंद रहेंगी ये सेवाएं, डाउनटाइम अलर्ट जारी 

Published:
देश से दो बड़े बैंकों ने डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। कुछ देर से लिए अस्थायी रूप से चुनिंदा बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी। ग्राहकों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। ताकि वे समय रहते जरूरी काम निपटा सकें। 
SBI और HDFC बैंक के ग्राहक ध्यान दें, 19 अप्रैल को बंद रहेंगी ये सेवाएं, डाउनटाइम अलर्ट जारी 

एसबीआई और एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। इन दोनों बैंकों ने 19 अप्रैल के लिए डाउन टाइम अलर्ट (SBI and HDFC Bank Alert) जारी किया है। हालांकि सेवाएं कुछ देर के लिए ही उपलब्ध नहीं रहेगी। इस दौरान ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यह कदम शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया गया है।

सभी बैंक समय-समय पर रखरखाव कार्य करते हैं। इस दौरान सिस्टम में कई अपग्रेड किए जाते हैं। ताकि ग्राहकों के लिए निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित हो सके।  खाताधारकों को डाउन टाइम से पहले या बाद में जरूरी लेनदेन करने की सलाह दी जाती है। आइए जानें कब बैंक की कौन-सी सर्विस बाधित रहेगी?

एसबीआई बैंक डाउनटाइम अलर्ट

19 अप्रैल को 1:00 AM से लेकर 1:20 AM तक इंटरनेट बैंकिंग, YONO लाइट और YONO की ओटीपी आधारित सेवाओं में रुकावट आ सकती है। यह कदम निश्चित रखरखाव कार्य के कारण उठाया गया है। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने इसके लिए खेद भी व्यक्त किया है। हालांकि एटीएम, यूपीआई, सिक्योर ओटीपी और एसबीआई ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल ग्राहक इस दौरान कर पाएंगे। इस बात की जानकारी एसबीआई ने अपने सोशल मीडिया X पर दी है।

HDFC बैंक की सेवाएं कब नहीं मिलेंगी?

19 अप्रैल को शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण 1:30 AM से लेकर 4:30 AM तक पूरे तीन घटे NEFT में देरी का सामना करना पड़ सकता है। 20 अप्रैल को भी बैंक की कई सेवाएं बाधित रहने वाली हैं। सोमवार 1:00 AM से लेकर 5:00 AM तक पूरे 5 घंटे प्रीपेड कार्ड नेटबैंकिंग और इंस्टेंट रीलोड के जरिए Ecom और फॉरेक्स कार्ड लोडिंग सर्विस बंद रहेगी।

20 अप्रैल को 1:00 AM से लेकर 5:00 AM तक एचडीएफसी बैंक डेबिट, क्रेडिट, प्रीपेड और नेटसेफ कार्ड के जरिए डोमेस्टिक और इंटरनेशनल ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी ग्राहक नहीं कर पाएंगे। हालांकि डोमेस्टिक और इंटरनेशनल एटीएम और इन-स्टोर ट्रांजेक्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews