444 दिन के FD पर मिलेगा 7.25% रिटर्न, इस सरकारी बैंक ने बदली ब्याज दरें, 4 अगस्त से नए रेट लागू 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एफडी के ब्याज दरों में संशोधन किया है। वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी दे रहा है। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर अब कितना रिटर्न मिलेगा?
Bank FD Rates

AI Generated Image

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति बैठक फिलहाल जारी है। 5 अगस्त को मीटिंग में लिए गए फैसलों की घोषणा की जाएगी। इससे पहले पब्लिक सेक्टर के यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव कर दिया है। संशोधन के बाद 3 करोड़ रुपये से कम के डॉमेस्टिक और NRO टर्म डिपॉजिट पर 2.70% से लेकर 6 पॉइंट 55% तक ब्याज सामान्य नागरिकों को बैंक ऑफर कर रहा है।

7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। नई दरें 4 अगस्त 2026 से लागू हो चुकी हैं। ध्यान रखें कि बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में समय-समय पर बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह ग्राहकों को दी जाती है।

वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा अतिरिक्त ब्याज

वरिष्ठ नागरिकों को 5 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी बैंक ऑफर कर रहा है। 60 से लेकर 80 साल आयु वर्ग के लोगों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है। वहीं 80 साल से अधिक आयुवर्ग सीनियर सिटीजन को 0.75% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिल रही है।

इतने दिन टेन्योर पर मिल रहा अधिकतम ब्याज

सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 555 दिन के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर 6.55% ब्याज मिल रहा है। 1 करोड़ रुपये से  अधिक और 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर बैंक 6.65% ब्याज दे रहा है। 444 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.50%, वरिष्ठ नागरिकों को 7% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.75% ब्याज की सुविधा मिल रहा है। इसके अलावा बैंक 1 साल और इससे अधिक के सभी टेन्योर पर 6% या इससे अधिक ब्याज की सुविधा दे रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें

  • 7 से लेकर 14 दिन- 2.70%
  • 15 से लेकर 30 दिन- 2.80%
  • 31 से लेकर 45 दिन- 3%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 4%
  • 91 से लेकर 120 दिन- 4.30%
  • 121 दिन से लेकर 180 दिन- 4.75%
  • 181 दिन से लेकर 270 दिन- 4.50%
  • 271 दिन से लेकर 364 दिन- 5.60%
  • 1 साल से लेकर 399 दिन- 6.20%
  • 400 दिन- 6.25%
  • 401 दिन से लेकर 446 दिन- 6.25%
  • 444 दिन- 6.50%
  • 445 दिन से लेकर 554 दिन- 6.15%
  • 555 दिन- 6.55%
  • 556 दिन से लेकर 996 दिन- 6.15%
  • 997 दिन- 6.70%
  • 998 दिन से लेकर 3 साल तक- 6.10%
  • 3 साल से अधिक और 10 साल तक- 6%

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews