पंजाब नेशनल बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। बैंक ने यह कदम एक ही महीने में दूसरी बार उठाया है। इससे पहले 1 फरवरी को एफडी के इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया गया था। संशोधन के बाद सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.60% ब्याज मिल रहा है। इससे पहले अधिकतम ब्याज दर 6.40% था।
रेगुलर टर्म डिपॉजिट में 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं। पीएनबी वरिष्ठ नागरिकों को 50 आधार अंक अतिरिक्त ब्याज भी ऑफर कर रहा है। 60 वर्ष से 80 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.50% से लेकर 7.10% है। वहीं सुपर सीनियर सिटीजंस यानी 80 साल या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को 7.40 इंटरेस्ट मिल रहा है। सभी बैंक समय-समय सावधि जमा के ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच विजिट कर सकते हैं।
इतने दिन के टेन्योर पर अब मिलेगा अधिकतम रिटर्न
सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 444 दिन के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट में किया जा सकता है। इसमें समय से मैच्योरिटी से पहले विड्रोल की अनुमति भी होती है। 1 साल के एफडी पर बैंक सामान्य नागरिकों को 6.25%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.05% रिटर्न ऑफर कर रहा है। 1 साल से अधिक और 444 दिन, 445 दिन से लेकर 2 साल तक और 2 साल से अधिक और 3 साल तक के तीन अलग-अलग टेन्योर पर बैंक 6.30% ब्याज ऑफर कर रहा है। 1204 दिन के मैच्योरिटी स्लैब पर 6.05% रिटर्न मिल रहा है।
स्पेशल एफडी स्कीम के लिए भी नई ब्याज दरें लागू
बैंक ने पीएनबी उत्तम फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के लिए भी नए इंटरेस्ट रेट मंगलवार से लागू कर दिए हैं। इसमें एक करोड़ रुपये से अधिक और 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश किया जा सकता है। इसकी अवधि 91 दिन से लेकर 10 साल तक है। सामान्य नागरिकों को बदलाव के बाद 4.95% से लेकर 6.65 प्रतिशत रिटर्न मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 5.45% से लेकर 7.15% है। सुपर सीनियर सिटीजंस को अधिकतम 7.45 प्रतिशत ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।
रेगुलर एफडी टेन्योर और ब्याज दर
- 7 से लेकर 14 दिन- 3%
- 15 से लेकर 45 दिन- 3%
- 46 से लेकर 90 दिन- 4.50%
- 91 से लेकर 154 दिन- 4.90%
- 155 दिन- 5.55%
- 156 दिन से लेकर 179 दिन- 4.90%
- 180 दिन से लेकर 270 दिन- 5.60%
- 271 दिन से लेकर 302 दिन- 5.60%
- 303 दिन- 5.55%
- 304 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.60%
- एक साल- 6.24%
- 1 साल से अधिक और 443 दिन- 6.30%
- 444 दिन- 6.60%
- 445 दिन से लेकर 2 साल तक- 6.30%
- 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 6.30%
- 3 साल से अधिक और 1203 दिन तक- 6.10%
- 1204 दिन- 6.05%
- 1205 दिन से लेकर 5 साल तक- 6.10%
- 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6%






