Hindi News

इस सरकारी बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, 444 दिन के टेन्योर पर मिलेगा 7.05% रिटर्न

Published:
जनवरी में एक और सरकारी बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। स्पेशल स्कीम भी ऑफर कर रहा है। कई टेन्योर पर 6% ज्यादा रिटर्न मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिल रहा है?
इस सरकारी बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, 444 दिन के टेन्योर पर मिलेगा 7.05% रिटर्न

AI Generated Image

पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 14 जनवरी 2026 से बल्क टर्म डिपॉजिट और बीओबी अर्थ ग्रीन टर्म डिपॉजिट के लिए इंटरेस्ट रेट्स लागू हो चुके हैं। इसमें 3 करोड़ रुपये से अधिक और 10 करोड़ रुपये तक निवेश कर ग्राहक कर सकते हैं। वहीं 3 करोड़ रुपये से कम के सावधि जमा यानि रेगुलर एफडी के लिए ब्याज दरों में 5 जनवरी को ही बदलाव किया गया था।

बैंक 3 करोड़ रुपये से अधिक से लेकर 5 करोड़ रुपये तक के बल्क डिपॉजिट पर न्यूनतम 3.50% और अधिकतम 6.10% रिटर्न ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा इंटरेस्ट एक साल के टेन्योर पर मिल रहा है। एक साल से लेकर 2 साल तक के टेन्योर पर 6% रिटर्न मिल रहा है। बीओबी ग्रीन एफडी पर 3 करोड़ रुपये से अधिक और 4 करोड़ रुपये तक के निवेश पर 4.45% से लेकर 6.05% इंटरेस्ट मिल रहा है। इसमें एक साल से लेकर 2201 दिन तक निवेश किया जा सकता है।

रेगुलर एफडी पर मिल रहा कितना ब्याज?

आधिकारिक वेबसाइट http://bankofbaroda.bank.in के मुताबिक रेगुलर एफडी में 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश किया जा सकता है। 7 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर पर 3.50% से लेकर 6.45% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 4% से लेकर 7% रिटर्न मिल रहा है। सुपर सीनियर सिटीजंस को बैंक अधिकतम 7.05% इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। 3 साल से अधिक और 5 साल तक के मैच्योरिटी स्लैब पर सामान्य नागरिकों को 6.30% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% ब्याज मिल रहा है।

स्पेशल एफडी स्कीम के बारे में

बीओबी “स्क्वायर ड्राइव डिपॉजिट स्कीम” ऑफर कर रहा है। इस योजना पर बैंक सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। इसकी अवधि 444 दिन है। ग्राहक 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश कर सकते हैं। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.45% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.95% है। सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.05% रिटर्न मिल रहा है।

टेन्योर के हिसाब से रेगुलर एफडी की ब्याज दरें

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 3.50%
  • 15 से लेकर 45 दिन- 3.50%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 5%
  • 91 से लेकर 180 दिन- 5%
  • 181 दिन से लेकर 210 दिन- 5.50%
  • 211 दिन से लेकर 270 दिन- 5.75%
  • 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6%
  • एक साल- 6.10%
  • एक साल से अधिक और 400 दिन तक- 6.25%
  • 400 दिन से अधिक और 2 साल तक- 6.25%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 6.25%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 6.30%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6%
  • 10 साल से अधिक (केवल MACAD)- 5.50%
  • 444 दिन (स्क्वायर ड्राइव डिपॉजिट स्कीम)- 6.45%

(अस्वीकरण: यह आलेख बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। ब्याज दरों में समय-समय पर बदलाव होता रहता है। निवेश से पहले नजदीकी शाखा या बैंक की वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews