Hindi News

5 साल के FD पर मिलेगा 7.90% रिटर्न, फरवरी में एक और बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन

Published:
एफडी के ब्याज दरों में इस महीने एक और लघु वित्त बैंक ने बदलाव किया है। नए रेट लागू हो चुके हैं। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त रिटर्न भी मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा?
5 साल के FD पर मिलेगा 7.90% रिटर्न, फरवरी में एक और बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन

AI Generated Image

फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव का सिलसिला जारी है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एफडी के लिए नए रेट (FD Rates) लागू कर दिए हैं। बदलाव के बाद सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 7.90% ब्याज ऑफर कर रहा है। सभी बैंक समय-समय पर इंटरेस्ट रेट में बदलाव करते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच विजिट करने की सलाह दी जाती है।

वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 20 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज भी ऑफर कर रहा है। 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को 4.20% से लेकर 7.90% तक रिटर्न मिल रहा है। हालांकि यह सुविधा केवल रेजिडेंट इंडियन के लिए उपलब्ध है।

इतने दिन के टेन्योर पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज

सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक 5 साल के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। हालांकि इस मैच्योरिटी स्लैब पर सीनियर सिटीजंस को कोई एक्स्ट्रा रिटर्न नहीं मिल रहा है। दूसरे नंबर पर 18 महीने का टेन्योर है। सामान्य नागरिकों को 7.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.70% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 1 साल के निवेश पर बैंक 7.25% रिटर्न ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.45% है।

इन नियमों को जान लें 

यदि कोई ग्राहक इस बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट खोलता है, तो 6 महीने या उससे कम के डिपॉजिट पर मैच्योरिटी पर साधारण ब्याज दिया जाता है। 6 महीने से अधिक के टेन्योर के लिए ब्याज तिमाही आधार पर मिलता है। पुनर्विवेश ब्याज की गणना हर तिमाही की जाती है और इसे मूलधन में जोड़ा जाता है। ताकि पिछली में तिमाही में अर्जित ब्याज पर भी ब्याज दिया जा सके। मासिक डिपॉजिट स्कीम के मामलों में ब्याज की गणना तिमाही के लिए की जाएगी। 1 साल की अवधि के लिए बुक किए गए संचयी फिक्स्ड डिपॉजिट को समय से पहले निकलने पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 4%
  • 15 से लेकर 45 दिन तक- 4.25%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 4.50%
  • 91 दिन से लेकर 6 महीने तक- 5%
  • 6 महीने 1 दिन- 6.50%
  • 6 महीने 1 दिन से अधिक और 9 महीने तक- 5.50%
  • 9 महीने से अधिक और एक साल से कम- 6%
  • 1 साल- 7.25%
  • 1 साल से अधिक और 13 महीने से कम- 7.25%
  • 18 महीने- 7.50%
  • 18 महीने से अधिक और 2 साल तक- 7.25%
  • 2 साल से अधिक को 3 साल तक- 7.25%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल से कम- 6.75%
  • 5 साल- 7.90%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 7.25%

यहाँ चेक करें नए इंटरेस्ट रेट्स