खास हैं ये 5 FD स्कीम: आकर्षक ब्याज के साथ मिलेगी कई सुविधाएं, सरकारी बैंक कर रहा ऑफर 

पब्लिक सेक्टर का यूको बैंक कई एफडी स्कीम ऑफर कर रहा है। जिसपर आकर्षक रिटर्न के साथ बैंक कई सुविधाओं का दावा कर रहा है। आइए एक-एक इन योजनाओं के बारे में जानें-
Bank FD Rates

AI Generated Image

यूको बैंक पब्लिक सेक्टर के प्रमुख बैंकों की गिनती में शामिल है। यह फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), रेकरिंग डिपॉजिट समेत कई सेवाएं ऑफर करता है। वर्तमान में यह सरकारी बैंक अपने कस्टमर को पांच स्पेशल एफडी स्कीम ऑफर कर रहा है। इस लिस्ट में कुबेर योजना, यूको ग्रीन डिपॉजिट, यूको 444 दिन फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम, यूको 333 दिन फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम डिपॉजिट स्कीम और यूको टैक्स सेवर एफडी स्कीम शामिल हैं।

वर्तमान में बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 2.90% से लेकर 6.45% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 1 साल से कम के टेन्योर पर 0.25% और 1 साल से अधिक के टेन्योर पर 0.50% एक्स्ट्रा रिटर्न भी दे रहा है। 7 दिन से लेकर 5 साल से अधिक का निवेश रेगुलर एफडी में कर सकते हैं। आखरी बार ब्याज दरों में 26 अगस्त 2025 को बदलाव किया गया था।

31 दिसंबर को बंद हो जाएगी ये 2 स्कीम 

यूको 444 दिन फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम एक डोमेस्टिक डिटेल टर्म डिपॉजिट प्रोडक्ट है। जिसमें 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश किया जा सकता है। निवेश की न्यूनतम सीमा 10,000 रुपये है। सामान्य नागरिकों को 6.45% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.95% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। ओवरड्राफ्ट और लोन की फैसिलिटी भी मिलती है। मैच्योरिटी से पहले निकासी भी किया जा सकता है। इस स्कीम का लाभ ग्राहक 31 दिसंबर 2025 तक उठा सकते हैं।

यूको 333 दिन भी यूको बैंक की स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम होती है। इसमें सामान्य नागरिकों को 6.30% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.55% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 10000 रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश किया जा सकता है। बैंक मंथली इनकम स्कीम विकल्प और लोन की सुविधा भी इस पर ऑफर करता है। नॉमिनेशन और प्रीमेच्योर विड्रॉल की अनुमति भी होती है। इस स्कीम की अवधि भी 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।

ये एफडी स्कीम भी बन सकते हैं अच्छा ऑप्शन 

यूको ग्रीन डिपॉजिट स्कीम:– यह भी बैंक के स्पेशल एफडी योजनाओं में से एक है। जिस पर चार टेन्योर ऑप्शंस मिलते हैं- 12 महीने, 1000 दिन, 2000 दिन और 3000 दिन। इसमें न्यूनतम 10,000 रुपये निवेश किया जा सकता है। वहीं अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती।

कुबेर योजना:– यह भी यूको बैंक के स्पेशल एचडी योजनाओं में से एक है। यह एक लॉंग टर्म फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम है। कम से कम 1000 रुपये का निवेश किया जा सकता है। स्कीम की न्यूनतम अवधि 6 महीने और अधिकतम 120 महीने होती है। इस योजना के अंतर्गत ब्याज की कुल राशि मैच्योरिटी के दौरान भुगतान की जाती है।

यूको टैक्स सेवर एफडी स्कीम:– इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की अवधि 5 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। न्यूनतम निवेश की सीमा केवल 100 रुपये होती है। वहीं अधिकतम 1.5  लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। बैंक इस योजना पर फिलहाल सामान्य नागरिकों को 6% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। इस योजना के तहत टैक्स छूट का लाभ मिलता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी योजना, शेयर मार्केट, एफडी इत्यादि में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews