फिक्स डिपाजिट को बचत और इन्वेस्टमेंट के लिए एक बेहतरीन विकल्प के तौर पर देखा जाता है। केवल बैंक और एनबीएफसी ही नहीं बल्कि पोस्ट ऑफिस भी एफडी स्कीम (FD Scheme) ऑफर करता है। जिस पर कई बैंकों की तुलना में बेहतर रिटर्न भी मिलता है। केंद्र सरकार ने 30 सितंबर को अक्टूबर-दिसंबर के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरें घोषित कर दी है। इंटरेस्ट रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
डाकघर नेशनल सेविंग टाइम डिपॉजिट नाम का स्पेशल एफडी स्कीम वर्तमान ऑफर कर रहा है। जिस पर 6.90% से लेकर 7.5% तक ब्याज मिल रहा है। कम से कम 1,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं। इन्वेस्टमेंट की अधिकतम सीमा नहीं होती। 100 के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है। इस योजना के चार अलग-अलग टेन्योर विकल्प मिलता है। जिसमें एक साल, दो साल, तीन साल और 5 साल का टीडी अकाउंट शामिल है। सभी के लिए इंटरेस्ट रेट भी अलग होते हैं।
कितने दिन के टेन्योर पर मिलेगा कितना रिटर्न?
1 साल के टाइम डिपॉजिट पर 6.90% इंटरेस्ट डाकघर ऑफर कर रहा है। 2 साल के टीडी पर 7% रिटर्न मिलता है। 3 साल के निवेश पर 7.1% और 5 साल के निवेश पर 7.50% ब्याज मिल रहा रहा है। दरें दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेंगी। बता दें कि इंटरेस्ट रेट त्रैमासिक रूप से संयोजित होता है। और वार्षिक रूप से देय होता है।
कौन उठा सकता है लाभ?
कोई भी भारतीय नागरिक स्कीम का लाभ उठा सकता है। जॉइंट और सिंगल अकाउंट का विकल्प भी इसमें मिलता है। अधिकतम तीन लोग एक साथ ज्वाइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं। नाबालिग के नाम पर अभिभावक इस योजना के तहत खाता खुलवा सकते हैं। हालांकि नाबालिग की आयु 10 साल होनी चाहिए।
एफडी स्कीम से जुड़ी जरूरी बातें
जमा की की तारीख से 6 महीने की पहले कोई भी जमा राशि विड्रॉल की अनुमति नहीं होती। यदि एक दो या तीन वर्षीय टीडी अकाउंट को 6 महीने बाद लेकिन एक साल से पहले बंद किया जाता है तो पूरे हुए महीने के लिए डाकघर बचत खाते पर लागू दर से ब्याज ऑफर करता है। 5 वर्षीय टीडी खाता जमा की तिथि से 4 वर्ष पूरे होने पर समय से पहले यदि बंद किया जाता है या फिर 4 साल पूरे होने के बाद बंद किया जाता है, तो डाकघर इस पर लागू ब्याज देता है। निवेशक मैच्योरिटी के बाद भी टीडी अकाउंट को एक्सटेंड कर सकते हैं। योजना से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी के लिए भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।
अक्टूबर-दिसंबर के लिए छोटी बचत योजनाओं के लिए ब्याज दर
आखरी बार स्मॉल सेविंग अकाउंट के ब्याज दरों में जनवरी-मार्च 2024 में बदलाव किया गया था। 3 साल के टाइम डिपॉजिट रेट को 7 से बढ़ाकर 7.1% किया गया था। सुकन्या समृद्धि योजना के लिए दरों को 8% से बढ़ाकर 8.2% किया गया था। बाकी अन्य योजनाओं के लिए इंटरेस्ट रेट में कोई बदलाव न करने का फैसला लिया गया था। जुलाई -सितंबर 2025 की ब्याज दरें अक्टूबर-दिसंबर 2025 के लिए भी प्रभावी होंगी।
वर्तमान में सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम और सुकन्या समृद्धि अकाउंट पर 8.2 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। मंथली इनकम स्कीम पर 7.4%, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर 7. 7% और पब्लिक प्रोविडेंट फंड पर 7.1% ब्याज सरकार ऑफर कर रही है। किसान विकास पत्र योजना पर 7.5% रिटर्न मिल रहा है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य सिर्फ सामान्य जानकारी शेयर करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज शेयर मार्केट, किसी स्कीम, एफडी इत्यादि में निवेश की सलाह नहीं देता।)





