Hindi News

Flight Luggage Rules: हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर, लगेज से जुड़े नियम बदले, नए साल में होंगे लागू, जानें डिटेल 

Published:
फ्लाइट लगेज से जुड़े नियम नए साल में लागू होंगे। एक से अधिक हैंड बैग ले जाने पर चेक इन करवाना अनिवार्य होगा। अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।
Flight Luggage Rules: हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर, लगेज से जुड़े नियम बदले, नए साल में होंगे लागू, जानें डिटेल 

Flight Luggage Rules: हवाई यात्रियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। लगेज से जुड़े नियमों में संशोधन हुआ है। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) और सीआईएफएफ ने मिलकर कर हैंग बैग पर कुछ प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। यह कदम एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेकप्वाइंट्स पर यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए उठाया गया है। हवाई यात्रा भी आसान होगी।

नई हैंड बैग पॉलिसी इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइट दोनों पर लागू होगी। अब यात्री फ्लाइट के अंदर सिर्फ एक हैंड बैग या कैबिन बैग ले जाने की अनुमति होगी। अतिरिक्त बैगों की चेक इन करवानी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 मई 2024 के बाद बुक किए गए टिकट नए नियम लागू होंगे। इंडिगो, एयर इंडिया और अन्य एयरलाइंस ने भी जरूरत के हिसाब नियम अपडेट कर दिए हैं।

एयर इंडिया लगेज के नियम (Air India Luggage Rules)

एयर इंडिया के वेबसाइट के मुताबिक इकोनॉमी क्लास यात्रियों को 7 किलोग्राम तक हैंड बैग ले जाने की अनुमति होगी। फर्स्ट क्लास या बिजनेस क्लास के लिए यह सीमा 10 किलोग्राम है। बैगेज की लंबाई 40 सेमी, चौड़ाई 20 सेमी और ऊंचाई 55 सेमी होनी चाहिए। एक से अधिक बैग होने पर चेक इन होगी। लेडीज पर्स और लैपटॉप का वजन 3 किलो से अधिक नहीं होना चाहिए, यह सीट के नीचे समा जाए इतना बड़ा होना चाहिए। बैग का वजन या साइज़ अधिक होने पर शुल्क भुगतान करना होगा। म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट या अन्य उपकरण के लिए एक्स्ट्रा सीट बुक करना होगा, वजन 75 किलो तक होगा चाहिए।

इंडिगो फ्लाइट लगेज नए नियम (Indigo Flight Rules)

यात्री 7 किलोग्राम तक का एक हैंड बैग ले जा सकते है, इसकी साइज़ 115 सेमी होनी चाहिए। यात्रियों को लेडीज पर्स या लैपटॉप बैग ले जाने की इजाजत होगी। वजन 3 किलो तक होना चाहिए।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews