Hindi News

सोना खरीदने का मूड है क्या? ये है आज 23 जुलाई का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, जानें अपने शहरों का भी बुधवार का 22-24 कैरेट का ताजा भाव

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
आज बुधवार को सोने चांदी की कीमतों में फिर उछाल आ गया है। सोने के रेट 1 लाख पार और चांदी के दाम 1.19 लाख पर ट्रेंड कर रहे है। आईए जानते है 23 जुलाई का आपके शहर का 22-24 कैरेट सोने का ताजा भाव.........
सोना खरीदने का मूड है क्या? ये है आज 23 जुलाई का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, जानें अपने शहरों का भी बुधवार का 22-24 कैरेट का ताजा भाव

gold latest price

Gold Silver Rate 23 July 2025: जुलाई का महीना अंतिम पड़ाव पर है और अगस्त आगमन की ओर है, ऐसे में अगर आप आज बुधवार को सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे है तो ताजा भाव जान लें, क्योंकि सोने के दाम में 1040 प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 1000 प्रति किलो का उछाल आया है। आज 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today) 93,950 , 24 कैरेट का भाव 1,02,480 और 18 ग्राम सोने का रेट 76,870 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है। वहीं 1 किलो चांदी का रेट (Silver Rate Today) 1, 19,000 हजार रुपए चल रहा है।

बुधवार को 18 कैरेट सोने का ताजा भाव

  • दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 76 870/- रुपये।
  • कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में 76, 750/- रुपये।
  • इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 76, 790 चल रहा है।
  • चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 77, 300/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

बुधवार को 22 कैरेट सोने का ताजा भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 93, 850/- रुपये ।
  • जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold price Today) 93,950/- रुपये ।
  • हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 93,800/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।

बुधवार को 24 कैरेट सोने का ताजा भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,02,380 रुपये
  • दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,02,480 /- रुपये।
  • हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 1,02,330 /- रुपये ।
  • चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 1,02,330 /- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

पढ़िए बुधवार का आपके शहर का चांदी का लेटेस्ट रेट

  • जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 1,19 000 /- रुपये चल रही है।
  • चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 1,29,000/- रुपये।
  • भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 1,19,000/ रुपए ट्रेंड कर रही है।

कैसे चेक करें प्योरिटी? सोना खरा है या नहीं?

  • ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24 = 1.00) होनी चाहिए।
  • 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) होनी चाहिए।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews