Hindi News

Gold Rate Today : सोना सस्ता हुआ या मंहगा? जानिए 10 मई का 10 ग्राम सोने का ताजा भाव

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
रविवार को 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 1,52,250 रुपये पर दर्ज की गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव 1,39,800 रुपये दर्ज किया गया है। चांदी के दाम 2, 75,000 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहे हैं।
Gold Rate Today : सोना सस्ता हुआ या मंहगा? जानिए 10 मई का 10 ग्राम सोने का ताजा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चल रही उथल-पुथल के बीच 10 मई 2026 को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव 1,52,250 रुपए के स्तर पर बना हुआ है। वहीं चांदी 2, 75,000 रुपए के आसपास टिकी हुई है। डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित कर रही हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव (Spot Gold) 4,720 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया है। स्पॉट सिल्वर 81 डॉलर प्रति औंस के करीब बनी हुई है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के बंद होने से ऊर्जा संकट गहरा गया है। वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड $110 प्रति बैरल के पार निकल गया है। इससे भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों और महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है।

अमेरिकी डॉलर में आई हालिया मजबूती के कारण सोने पर दबाव बना है। चुंकी जब डॉलर मजबूत होता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की खरीदारी महंगी हो जाती है, जिससे निवेशक मुनाफावसूली  करने लगते हैं और कीमतें थोड़ी नीचे आती हैं। डॉलर इंडेक्स में मजबूती के कारण रुपया ऐतिहासिक कमजोरी के स्तर पर है, जिससे आयात महंगा हो रहा है। अमेरिका के भेजे गए प्रस्ताव पर ईरान की तरफ से अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। कहा जा रहा है कि ईरान शांति वार्ता के लिए अमेरिका की प्रस्तावित रूपरेखा की समीक्षा कर रहा है।

जानकारों की मानें तो अगर दोनों देशों के बीच समझौता होता है और ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ खुलता है तो बाजार में स्थिरता देखने को मिल सकती है। यदि आने वाले दिनों में फिर तनाव बढ़ता है तो इससे भारत सहित कई देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। इससे तेल की कीमतें भी $120 के पार जाने का डर है। फिलहाल निवेशक वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं। हालांकि बाजार में अनिश्चितता को देखते हुए एक साथ बड़ा पैसा लगाने के बजाय SIP या टुकड़ों में निवेश करना सुरक्षित है।

भारत में शादियों के सीजन की मांग और स्थानीय ज्वेलर्स की खरीदारी भी कीमतों को निचले स्तर पर गिरने से रोक रही है। सोने में हो रहे इस उतार-चढ़ाव के चलते लोग भारी गहनों की जगह हल्के वजन के गहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिसका असर बाजार की चाल पर पड़ रहा है। हालांकि औद्योगिक मांग और वैश्विक निवेश के चलते चांदी पिछले कुछ समय से उच्च स्तर पर बनी हुई है। ​

ध्यान रखें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी रेट में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते, इसलिए अलग-अलग शहरों और शोरूम्स में अंतिम दाम अलग हो सकते हैं। सोना खरीदने जाएं तो हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड की जांच अवश्य करें। यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews