अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसले के बाद घरेलू सर्राफा और वायदा बाजार (MCX/IBJA) में सोने-चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। 30 जुलाई को सोने की कीमतों में उछाल आया है, लेकिन चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है।
गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव बढ़कर 1,42,150 रुपये प्रति 10 ग्राम और इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA ) के मुताबिक 1,42,530 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,650 और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,07, 168 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। औद्योगिक मांग में नरमी और वैश्विक दबाव के कारण MCX पर चांदी का भाव 2,16, 409 रुपये प्रति किलो हो गया और IBJA के अनुसार चांदी की कीमत 2,17,349 रुपये किलो है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, चांदी का भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ $4,073 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी $58.11 प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने नीतिगत दरों को लगातार 5वीं बार 3.50%-3.75% की सीमा पर स्थिर रखा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों के रुख और मध्य पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर इंडेक्स पर भी देखने को मिला है।
ब्रेंट क्रूड की कीमत $83-$89 प्रति बैरल के आसपास चल रही है। डब्लूटीआई क्रूड का भाव $83.54 प्रति बैरल के आसपास है। डॉलर इंडेक्स 101.80 के करीब मजबूत हुआ है, जिससे बुलियन की बहुत बड़ी तेजी पर सीमित दबाव बना हुआ है। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले सुधरकर 95.63 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि उतार-चढ़ाव भरे माहौल में एकमुश्त निवेश के बजाय निवेशकों को हर गिरावट (Dips) पर किश्तों में निवेश करने की सलाह दी जा रही है।
इंदौर-भोपाल समेत प्रमुख शहरों का सोने का भाव (Gold Rate Today)
- इंदौर और भोपाल: 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,43,560 रुपये बनी हुई है। आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,31, 600 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ : 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,650 , 22 कैरेट का भाव 1,31,690 और 18 कैरेट का भाव 1,07,770 प्रति 10 ग्राम है।
- चांदी का लेटेस्ट रेट (Silver Rate Today): मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,34,900 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है। हालांकि चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये है।
काम की बातें
- बता दें कि शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
- हॉलमार्क के निशान में BIS लोगो, कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
- 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।






