Gold Silver Rate 26 August: फिर बढे़ सोने के भाव, चांदी भी महंगी हुई, जानिए भोपाल-इंदौर समेत बड़े शहरों का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate Today: बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का भाव बढ़कर 1,63,430 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत चढ़कर 2,45,600 रुपए आ गई है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट..
gold latest rate

gold latest rate

अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में भी 26 अगस्त 2026 को तेजी देखने को मिली है। बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,63,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,45,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज किए गए हैं।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1.62 लाख प्रति 10 ग्राम और 1 किलो चांदी की कीमत 2.47 लाख रुपए पर चल रही है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,60,000 रुपये प्रति किलो है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर पैनल (रिन्यूएबल एनर्जी) सेक्टर से चांदी की औद्योगिक मांग काफी तेज हुई है, जिसके चलते चांदी के दामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल के दामों में लगभग 3% की कमी देखी गई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल लगभग 85 से 86 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड ऑयल $80.38 से $80.45 प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की खरीदारी में तेजी आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,698.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी 69.35 डॉलर प्रति औन्स पर पहुंच गई है।

भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले दबाव में है और ₹95.25 से ₹95.75 प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार कर रहा है। अमेरिका के प्रमुख पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर (PCE) इन्फ्लेशन डेटा आने से पहले निवेशक सतर्क हैं। मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच जारी राजनीतिक खींचतान के चलते वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है, इससे निवेशकों का ध्यान सुरक्षित निवेश (Safe Haven) जैसे सोने की तरफ बढ़ा है।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण सोना-चांदी उच्च स्तरों पर टिके रह सकते हैं। निवेशकों को एकमुश्त निवेश करने के बजाय, हर गिरावट पर धीरे-धीरे SIP या चरणों में खरीदारी (Buy on Dips) की रणनीति अपनाना सुरक्षित रहेगा।

जानिए इंदौर-भोपाल का 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का भाव

  • आज इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,63, 800 रुपये दर्ज किया गया है।
  • गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,50, 150 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।
  • 18 कैरेट सोने का दाम 1,22,860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,60,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।

दिल्ली-जयपुर जैसे प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट

  • बड़े शहरों की बात करें तो मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,63, 900 , 22 कैरेट का भाव 1,50, 250 और 18 कैरेट का भाव 1,22,960 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,60,000 प्रति किग्रा के आसपास चल रहा है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत भी 2,65,000 रुपये बनी हुई है।

काम की बातें

शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews