
नवंबर से पहले सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। 29 अक्टूबर 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत गिरकर 1,43,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,93,080 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1, 42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 1,94, 000 रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी की कीमत 2,15,000 रुपये प्रति किलो पर चल रही है।
अगर आप भी करवाचौथ पर सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं बड़े शहरों का 10 ग्राम (18K, 22K और 24K) सोने और 1 किलो चांदी का भाव….
भोपाल-इंदौर में 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट
- भोपाल-इंदौर सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 44 हजार 000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
- गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1 लाख 32 हजार 000 रुपये और 18 कैरेट सोना 1 लाख 08 हजार 010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।
- औद्योगिक मांग में उतार-चढ़ाव के चलते चांदी का भाव 2 लाख 15 हजार रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है।
दिल्ली से लेकर लखनऊ तक का सोने-चांदी का भाव
- दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 44 हजार 100 रुपये, 22 कैरेट का 1 लाख 32 हजार 900 रुपये और 18 कैरेट का 1 लाख 08 हजार 110 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
- मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी करीब 2 लाख 15 हजार रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।
- त्योहारी सीजन में चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,20,000 रुपये पहुंच गई है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव न करने, डॉलर इंडेक्स में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर सोने-चांदी की कीमतों पर दिखा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,062.80 डॉलर प्रति औंस और चांदी 53.93 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। वहीं, अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थों के जरिए बातचीत शुरू होने की खबरों से कच्चे तेल में मामूली नरमी आई है। ब्रेंट क्रूड 114 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 101-102 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है, लेकिन आपूर्ति बाधा की चिंता से महंगाई का खतरा अब भी बना हुआ है।
इसके अलावा अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) 102.17 के मजबूत स्तर पर टिका है, जबकि भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 95.32 के स्तर के पास कारोबार कर रहा है। अमेरिका के नए महंगाई आंकड़ों (PCE डेटा) से पहले निवेशक सतर्क हैं, जिससे सर्राफा बाजार सीमित दायरे में है। विश्लेषकों के मुताबिक, जब तक मध्य-पूर्व में अमेरिका-ईरान के बीच कूटनीतिक स्थिति स्पष्ट नहीं होती और क्रूड 100 डॉलर के नीचे नहीं आता, तब तक सर्राफा और शेयर बाजार में अस्थिरता बनी रहेगी।
काम की बातें
- शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है।
- शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
- हॉलमार्क के निशान में BIS लोगो, कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। - 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

