Gold Silver Rate 4 September : सोने-चांदी में गिरावट, जानें जन्माष्टमी पर क्या चल रहा है भोपाल-इंदौर समेत बड़े शहरों में रेट

Gold-Silver Rate Today: जन्माष्टमी पर सोने और चांदी कीमतों में नरमी देखने को मिली है। शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का भाव 1.55 लाख रुपए दर्ज किया गया है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 2.34 लाख रुपए पर दर्ज की गई है। अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं और बाजार जाने की योजना है तो एक बार प्रमुख शहरों के भाव चेक कर लीजिए।
gold latest rate

gold latest rate

वैश्विक बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच 4 सितंबर 2026 को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव  गिरकर 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, वहीं चांदी की कीमत 2,34,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1.54 लाख प्रति 10 ग्राम और 1 किलो चांदी की कीमत 2.33 लाख रुपए पर है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,50,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है।

जन्माष्टमी पर क्या है इंदौर-भोपाल का ताजा भाव

  • 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,56,700 रुपये दर्ज किया गया है।
  • गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,650 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।
  • 18 कैरेट सोने का दाम 1,17,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,50,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।

दिल्ली-जयपुर जैसे प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट

  • बड़े शहरों की बात करें तो मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,800 दर्ज किया गया है।
  • 22 कैरेट का भाव 1,43,750 और 18 कैरेट का भाव 1,17,640 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,50,000 प्रति किग्रा के आसपास चल रहा है।
  • चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत 2,55,000 रुपये बनी हुई है।

वैश्विक तनाव और मजबूत आर्थिक संकेतों के बीच सोना-चांदी, कच्चा तेल और डॉलर-रुपये के रुझान में उठा-पटक देखने को मिल रही है। ​अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य व कूटनीतिक तनाव के चलते कच्चे तेल की आपूर्ति पर संकट गहराने लगा है। ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) अंतरराष्ट्रीय बाजार में $95 से $96 प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता की स्थिति है।

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (US Dollar Index) में आई रिकवरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रुख के कारण रुपये पर दबाव बना हुआ है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स के 99.50 के स्तर के आसपास चल रहा है। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 94.48 से 95.16 के दायरे में स्थिर बना हुआ है। वैश्विक बाजार (Comex) पर सोना चढ़कर 4,475.30 डॉलर प्रति औंस और चांदी उछलकर 66.85 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गई है।

सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स और ईवी सेक्टर से औद्योगिक चांदी की वैश्विक आपूर्ति में कमी और स्थिर मांग के कारण चांदी की कीमतें भी प्रभावित हो रही हैं।  एक्सपर्ट्स निवेशकों को बाजार की मौजूदा अस्थिरता को देखते हुए एकमुश्त निवेश करने के बजाय सिप (SIP) या गिरावट पर खरीदारी (Buy on Dips) की रणनीति अपनाने की सलाह दे रहे हैं।

काम की बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
  • हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews