Gold Silver Rate Today: अनंत चतुर्दशी से पहले सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए 24 सितंबर का भोपाल-इंदौर का लेटेस्ट रेट

Gold Silver Rate 24 September 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ, चांदी 2.34 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंची, आइए जानते हैं 18K, 22K और 24K का भोपाल-इंदौर का लेटेस्ट रेट
Gold Silver Rate

वैश्विक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में हो रहे बदलाव और डॉलर की स्थिति के चलते गुरुवार को भारतीय सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव गिरकर 1,50,990 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, वहीं चांदी का रेट 2,34,896 रुपये प्रति किलो के आसपास चल रहा है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.33 लाख रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, वहीं चांदी की कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है।

भोपाल-इंदौर का सोने-चांदी का ताजा भाव

  • भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
  • गहने बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।
  • 18 कैरेट सोने की कीमत 1,14,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। चांदी का भाव 2,44,900 रुपये प्रति किलो के आसपास बना हुआ है।

दिल्ली-लखनऊ समेत बड़े शहरों में क्या है रेट?

  • दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 22 कैरेट सोना 1,40,100 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,14,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,44,900 रुपये प्रति किलो है। वहीं चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,49,900 रुपये बताई जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में मजबूती से सोने-चांदी पर दबाव बढ़ा है। भारतीय रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। स्पॉट गोल्ड 4,319.60 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर 64.58 डॉलर प्रति औंस के आसपास आ गया है। कच्चे तेल (Brent Crude) की कीमत $100 – $102 प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रही है।  फिलहाल अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) की बैठक के निर्णयों और ब्याज दरों पर रुख के चलते निवेशकों में सतर्कता का माहौल है। ​बाजार विशेषज्ञ ​भी निवेशकों को एकमुश्त पैसा लगाने के बजाय बाजार में आने वाले हर छोटे डिप्स (गिरावट) पर धीरे-धीरे (SIP मोड में) निवेश करने की सलाह दे रहे हैं।

काम की बातें

शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।

सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।

24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews