Hindi News

Gold Silver Rate : सोना चांदी दोनों में उछाल, बाजार जाने से पहले जान लें हाल

Written by:Atul Saxena
Published:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में जारी उतार चढ़ाव के बीच मंगलवार 28 दिसंबर 2021 (28 December 2021) को गुड रिटर्न्स वेबसाइट ने सोने चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate) जारी की। वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार सुबह सोने की कीमत (Gold Rate) में कोई तेजी दर्ज की गई । सोना 10 रुपये प्रति दस ग्राम महंगे भाव पर ट्रेंड कर रहा है, वहीं चांदी की कीमत (Silver Rate) में भी तेजी का रुख देखा गया। चांदी 200 रुपये प्रति किलोग्राम महंगे भाव पर ट्रेंड कर रही है।

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव (28 December 2021)

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 47,610
मुंबई सराफा बाजार 47,230
कोलकाता सराफा बाजार 47,410
चेन्नई सराफा बाजार 45,440

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव (28 December 2021)

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 51,910
मुंबई सराफा बाजार 48,230
कोलकाता सराफा बाजार 50,110
चेन्नई सराफा बाजार 49,580

ये भी पढ़ें – Coronavirus: BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

चार महानगरों में चांदी का भाव (28 December 2021)
शहर रुपये प्रति किलो ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 62,500
मुंबई सराफा बाजार 62,500
कोलकाता सराफा बाजार 62,500
चेन्नई सराफा बाजार 66,300
कैरेट का मतलब क्या होता है?
कैरेट, सोने की शुद्धता मापने का अधिकृत पैमाना होता है। जितना ज्यादा कैरेट होगा सोने की शुद्धता उतनी अधिक होगी। यानि बोलचाल की भाषा में सोना उतना ही खरा होगा। सोने की कीमत भी उसकी शुद्धता के हिसाब से ही तय होती है।  24 कैरेट सोना 100 प्रतिशत शुद्ध होता है, ये बहुत नाजुक और नरम होता है इसकी ज्वलेरी बनना मुश्किल होता है इसलिए आमतौर पर ज्वेलरी 18 कैरेट और 22 कैरेट में बनाई जाती है।

ये भी पढ़ें – नए साल से पहले पेंशनरों के लिए बड़ी खबर, अटक सकती है जनवरी की पेंशन, जानें क्यों?

गौरतलब है कि सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में बदलाव के आधार पर भारत में लोग खरीदारी का मूड बनाते हैं। जब सोना चांदी सस्ते होते हैं तो निवेशक और खरीदार मार्केट पहुँचते हैं लेकिन यदि शादी के लिए या अन्य कोई मांगलिक काम के लिए सोने चांदी की खरीद की जाती है तो फिर बहुत कम लोग रेट देखते हैं।

ये भी पढ़ें – MP Board : परीक्षा केंद्रों पर आई बड़ी अपडेट, छात्रों के लिए तय होंगे ये प्रमुख नियम

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews