Hindi News

Gold Silver Rate : सोने में गिरावट जारी, चांदी चमकी, जानिए ताजा रेट

Written by:Atul Saxena
Published:
Gold Silver Rate : सोने में गिरावट जारी, चांदी चमकी, जानिए ताजा रेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में जारी उतार चढ़ाव के बीच शनिवार 08 जनवरी 2022 (08 January 2022) को गुड रिटर्न्स वेबसाइट ने सोने चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate) जारी की। वेबसाइट के मुताबिक शनिवार सुबह सोने की कीमत (Gold Rate) में गिरावट दर्ज की गई । सोना 10 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ते भाव पर ट्रेंड कर रहा है, ये गिरावट पिछले तीन दिन से जारी है। वहीं चांदी की कीमत (Silver Rate) में तेजी देखी गई। चांदी 300 रुपये प्रति किलोग्राम महंगे भाव पर ट्रेंड कर रही है।

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव (08 January 2022)

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 46,740
मुंबई सराफा बाजार 46,500
कोलकाता सराफा बाजार 46,740
चेन्नई सराफा बाजार 44,920

 

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव (08 January 2022)

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 50,990
मुंबई सराफा बाजार 48,500
कोलकाता सराफा बाजार 49,440
चेन्नई सराफा बाजार 49,000

 

ये भी पढ़ें – MP Government Jobs: इन पदों पर निकली है भर्ती, 20 जनवरी लास्ट डेट, जानें आयु-पात्रता

चार महानगरों में चांदी का भाव (08 January 2022)

शहर रुपये प्रति किलो ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 60,700
मुंबई सराफा बाजार 60,700
कोलकाता सराफा बाजार 60,700
चेन्नई सराफा बाजार 64,600
कैरेट का मतलब क्या होता है?
कैरेट, सोने की शुद्धता मापने का अधिकृत पैमाना होता है। जितना ज्यादा कैरेट होगा सोने की शुद्धता उतनी अधिक होगी। यानि बोलचाल की भाषा में सोना उतना ही खरा होगा। सोने की कीमत भी उसकी शुद्धता के हिसाब से ही तय होती है।  24 कैरेट सोना 100 प्रतिशत शुद्ध होता है, ये बहुत नाजुक और नरम होता है इसकी ज्वलेरी बनना मुश्किल होता है इसलिए आमतौर पर ज्वेलरी 18 कैरेट और 22 कैरेट में बनाई जाती है।

ये भी पढ़ें – Corona Booster Dose : 10 जनवरी 2022 से लगेगी बूस्टर डोज, आज जारी होंगे शेड्यूल, जाने प्रक्रिया

गौरतलब है कि सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में बदलाव के आधार पर भारत में लोग खरीदारी का मूड बनाते हैं। जब सोना चांदी सस्ते होते हैं तो निवेशक और खरीदार मार्केट पहुँचते हैं लेकिन यदि शादी के लिए या अन्य कोई मांगलिक काम के लिए सोने चांदी की खरीद की जाती है तो फिर बहुत कम लोग रेट देखते हैं।

ये भी पढ़ें – बीजेपी विधायक को भरे मंच पर जड़ा थप्पड़, मचा हड़कंप, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews