Green FD Scheme: इस सरकारी बैंक ने दिया ग्राहकों को तोहफा, नई ग्रीन एफडी स्कीम लॉन्च, मिल रहा तगड़ा रिटर्न, जानें डिटेल

green term deposit

Green FD Scheme: पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) ने नई स्कीम लॉन्च की है, जिसका नाम अर्थ ग्रीन टर्म डिपॉजिट (BOB Earth Green Term Deposit) है। इसका लाभ आमजन के साथ-साथ HNI निवेशक और NRI भी उठा सकते हैं।

स्कीम के बारे में

पर्यावरण अनुकूल परियोजना और क्षेत्र के वित्तपोषण के लिए जमा राशि जुटाना के उद्देश्य के साथ इस स्कीम को बैंक ने लॉन्च किया है। स्कीम के ग्राहक भारत के हरित और टिकाऊ अर्थव्यवस्था में बदलाव लाने हिस्सा बनने का अवसर मिलता है। साथ ही योजना पर बैंक आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहा है। अर्थ ग्रीन टर्म डिपॉजिट पर ग्राहकों को सालाना 7.15% का ब्याज मिल रहा है। अलग-अलग टेन्योर के लिए इंटरेस्ट रेट भी अलग है। इसमें 5000 से लेकर 2 करोड़ रुपए की राशि ग्राहक जमा कर सकते हैं।

कितना मिल रहा रिटर्न?

1 साल के टेन्योर पर 6.75%, 18 महीने के टेन्योर पर 6.75%, 777 दिन के टेन्योर पर 7.15%, 1111 दिनों के टेन्योर पर 6. 40%, 1717 दिनों के टेन्योर पर 6.40%, 2222 दिनों के टेन्योर पर 6.40% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

बैंक का बयान

बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक और सीईओ देबदत्त चंद ने कहा कि, “अर्थ ग्रीन टर्म डिपॉजिट जमाकर्ताओं को स्थिर और सुरक्षित वित्तीय रिटर्न और हरित क्षेत्र में योगदान करने का अवसर का दोगुना लाभ प्रदान करता है।”
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews