GST Council: नमकीन पर टैक्स घटा, कैंसर मरीजों को भी राहत, जीएसटी काउंसिल बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले, यहाँ जानें 

कैंसर मरीजों को राहत मिली है। कैंसर दवाओं पर जीएसटी दरों को 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है। 
gst council

GST Council Meeting: सोमवार को नई दिल्ली में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउन्सलिंग बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। 2000 रुपये से कम के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर जीएसटी लगाने से लेकर कैंसर दवाओं पर राहत देने जैसे निर्णय लिये गए हैं। इसके अलावा कई सुझाव भी पेश किए गए हैं, जिनपर अगली बैठक में चर्चा होगी।

गुड्स एंड सर्विसेज़ टैक्स काउन्सिल की अगली बैठक नवंबर में होगी। मीटिंग में दो नए जीओएम (मंत्रियों के समूह) को मंजूरी दी गई है। जिसमें से एक चिकित्सा और स्वास्थ्य बीमा पर है, बिहार के उपमुख्यमंत्री को अध्यकता सौंपी गई है। वहीं दूसरा जीओएम कंपनसेशन सेस से संबंधित है। अक्टूबर से अंत में जीएमओ द्वारा रिपोर्ट सौंपी जाएगी। अंतिम निर्णय नवंबर में होने वाली जीएसटी काउन्सिल की बैठक के दौरान लिया जाएगा।

बैठक के महत्वपूर्ण फैसले (54th GST Council Decisions)

  • जीएसटी काउन्सिल ने कार की सीटों पर टैक्स रेट बढ़ा दिया है। जीएसटी दरें 18% से 28% कर दी गई है। बैठक के बाद कार की सीटें मंहगी हो चुकी हैं।
  • कैंसर मरीजों को राहत मिली है। कैंसर दवाओं पर जीएसटी दरों को 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है।
  • नमकीन पर भी जीएसटी को घटाने का निर्णय बैठक में लिया गया है। दरों को 18% से घटाकर 12% कर दिया गया है।
  • तीर्थयात्रा पर भी जीएसटी को घटाकर 5% कर दिया गया है।
  • पैसेंजर हेलिकॉप्टर के लिए जीएसटी को घटाकर 5% कर दिया गया है। वहीं चार्टर फ्लाइट के लिए दरें 18% है।

बैठक के दौरान की गई ये सिफारिशें  (GST Council Recommendation)

दो जीओएम के अलावा जीएसटी परिषद की बैठक के दौरान अन्य कई सिफारिशें भी की गई हैं। सरकारी इकाई द्वारा अनुसंधान और विकास सेवाओं की आपूर्ति को छूट देने की सिफारिश की गई है। इसके अलावा बी2सी ई-चालान के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की सिफारिश भी की गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews