GST Rate Reduce: सरकार का जनता को तोहफा, घटाई इन होम अप्लायंस की जीएसटी दर

GST Rate Reduce

Gst Rate Reduce On Home Appliances: अगर आप स्मार्टफोन, फ्रीज, टीवी, एसी या फिर घरेलू उपयोग की कोई अन्य वस्तु खरीदने के बारे में प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है, जिसके बाद टीवी फ्रिज समेत कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम सस्ते होने जा रहे हैं। वित्त मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की जीएसटी दरों में भारी कटौती की है और आने वाले समय में यह सारे सामान सस्ते दामों में मिलने वाले हैं।

इन चीजों पर कम हुई जीएसटी दर

केंद्र सरकार द्वारा मोबाइल फोन, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर मिक्सर समेत कई सारे होम अप्लायंसेज का जीएसटी दर घटाया गया है। वित्त मंत्रालय की ओर से सामानों की लिस्ट जारी की गई है। जिसमें गीजर, कूलर, पंखे पर लगने वाले 31% के जीएसटी टैक्स को 18% कर दिया गया है। मोबाइल फोन, एलईडी बल्ब, स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन जैसे उपकरणों पर लगने वाला 31.3% जीएसटी टैक्स 12% हो गया है।

27 इंच के टीवी सस्ते

वित्त मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अगर 27 इंच या उससे कम साइज की टीवी खरीदी जाती है तो कम पैसे चुकाने होंगे। 27 इंच की टीवी पर लगने वाले का 31.3% जीएसटी अब 18% हो गया है। हालांकि, 27 इंच और उससे कम साइज के टीवी की जीएसटी दर बदली गई है। बड़े टीवी के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews