HDFC बैंक के ग्राहक ध्यान दें! 1 अप्रैल को बंद रहेंगी कई सेवाएं, सही समय पर निपटा लें जरूरी काम

एचडीएफसी बैंक ने डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। कुछ समय के कई कुछ बैंकिंग सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा। इसकी जानकारी खाताधारकों को होनी चाहिए। ताकि समय रहते महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा किया जा सके।
hdfc bank customers alert

देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक यानि एचडीएफसी में डाउन टाइम अलर्ट (HDFC Bank Alert) जारी किया है। जिसकी जानकारी खाताधारकों को होनी चाहिए। 1 अप्रैल को अस्थाई रूप से कुछ सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा। इस बात की जानकारी बैंक में अपने आधिकारिक वेबसाइट पर दी है।

यह कदम शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया गया है। ताकि ग्राहकों के अनुभव को और भी बेहतर बनाया जा सके। इस दौरान सिस्टम में कई अपडेट किए जाएंगे। सभी बैंक समय-समय पर रखरखाव का काम करते हैं। जिसकी जानकारी उन्हें पहले ही कस्टमर को देनी पड़ती है।

कब बंद रहेगी कौन-सी सर्विस?

1 अप्रैल 12:30 AM से लेकर 8:30 AM तक पूरे 8 घंटे ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक नेट बैंकिंग और ऐप सर्विस से संबंधित कुछ सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा। इस दौरान खाताधारक रेकरिंग डिपॉजिट बुकिंग या रिडेंप्शन नहीं कर पाएंगे। न ही टाइम डिपॉजिट बुकिंग और रिडेंप्शन की सुविधा मिलेगी। सुकन्या पीपीएफ की सर्विस भी अनुपलब्ध रहेगी।

इसी दिन सुबह 6:30 से लेकर 8:30 बजे तक पूरे 2 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप  और नेट बैंकिंग पर ग्राहकों को स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन (ऑटोपे) सुविधा नहीं मिलेगी।  इसलिए ग्राहकों को सही समय पर जरूरी काम निपटाने की सलाह दी जाती है। ताकि उन्हें बाद में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

31 मार्च को बंद रहेगी यह सर्विस 

31 मार्च को भी बैंक की कई सेवाएं बाधित रहने वाली हैं। 11:30 PM से लेकर 12:00 आम ग्राहकों को प्रीपेड कार्ड नेट बैंकिंग के जरिए फॉरेक्स कार्ड लोडिंग और इंस्टेंट रीलोड की सुविधा नहीं मिलेगी। हालांकि ईकॉम, एटीएम विड्रोल, पीओएस और टैप एंड पे ट्रांजैक्शन सुविधाओं का लाभ मिलता रहेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews