क्या आपका खाता HDFC बैंक में है? दो दिन नहीं मिलेगी ये सर्विस, सही समय पर निपटा लें जरूरी काम

24 और 25 जुलाई को कई सेवाएं बाधित रहेगी। रखरखाव के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। लेनदेन पर भी असर पड़ेगा।। इसलिए समय रहते जरूरी काम ग्राहक निपटा लें। आइए जानें कब कौन-सी सर्विस नहीं मिलेगी?
hdfc bank downtime alert

एचडीएफसी बैंक के खाताधारकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक (HDFC  Bank) ने आधिकारिक वेबसाइट पर डाउन टाइम अलर्ट जारी किया है। 24 और 25 जुलाई के बीच कई सेवाओं का लाभ ग्राहकों को नहीं मिलेगा। ऐसे में इन सर्विसेस के जरिए होने वाले ट्रांजैक्शन पर भी प्रभाव पड़ेगा। इसलिए ग्राहकों को इन सुविधाओं से जुड़े सभी काम सही समय पर निपटने की सलाह दी जाती है।

यह घोषणा बैंक ने सिस्टम में रखरखाव के कारण की है। इस दौरान कई सर्विसेज में अपडेट किए जाएंगे। ताकि ग्राहकों के लिए निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित हो सके। इस लिस्ट में एचडीएफसी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड से आईएनआर प्रिपेड, नेटसेफ कार्ड और ऑल न्यू एचडीएफसी बैंक एप ट्रांजैक्शन भी शामिल हैं। कौन सी सर्विस कब बंद रहेगी? इस बात की जानकारी कस्टमर्स को होनी चाहिए।

24 जुलाई नहीं मिलेगी ये सर्विस

बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट के 24 जुलाई सुबह 1:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक फॉरेक्स प्रीपेड कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। एचडीएफसी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए का लोडिंग या री-लोडिंग सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इसके अलावा ऑनलाइन ईकॉम ट्रांजैक्शन भी इस दौरान काम नहीं करेगा। हालांकि टीओपी और पीओएस एटीएम विड्रोल हर दिन की तरह ही चालू रहेगा।

इसी दिन सुबह 12:30 बजे से लेकर 2:00 बजे तक पूरे डेढ़ घंटे एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड- क्रेडिट कार्ड के जरिए आईएनअर प्रीपेड कार्ड और नेट सेफ कार्ड जैसी सेवाएं प्रभावित रहेगी। इस दौरान कस्टमर डोमेस्टिक एटीएम और पीओएस ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन (डोमेस्टिक) भी प्रभावित रहेगा। आईएनआर प्रीपेड कार्ड के जरिए लोड या री-लोड की सुविधा का लाभ भी नहीं उठा सकते।

25 जुलाई को नहीं मिलेगी ये सेवा 

24 जुलाई रात 10:00 बजे से लेकर 25 जुलाई सुबह 4:00 बजे तक पूरे 6 घंटे ऑल न्यू एचडीएफसी बैंक ऐप (अर्ली एक्सेस) सेवा बंद रहेगी। इस दौरान सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए कई सुधार किए जाएंगे। इसलिए ग्राहक सही समय पर जरूरी काम निपटा लें। अतिरिक्त जानकारी के लिए बैंक ऑफ संपर्क कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews