HDFC बैंक ग्राहक ध्यान दें! 4 घंटे बंद रहेगी ये सर्विस, डाउनटाइम अलर्ट जारी

एचडीएफसी बैंक ने 28 सितंबर को डीमैट ट्रांजैक्शन सर्विस के लिए डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। कुछ घंटे एचडीएफसी मोबाइल बैंकिंग के लिए म्यूचुअल फंड और शेयर से जुड़े लेनदेन नहीं कर पाएंगे। 
hdfc bank customers alert

शेड्यूल मेंटेनेंस एक नियमित प्रक्रिया होती है। बैंकिंग सेक्टर में सुरक्षा और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए यह बेहद जरूरी होता है। सभी बैंक एक निर्धारित समय के यह काम करते हैं। जिसकी जानकारी ग्राहकों को पहले ही दे देते हैं। इस दौरान बैंक सर्वर अपग्रेडेशन करने के साथ-साथ सर्वर सुरक्षा को मजबूत और प्रणाली को बेहतर बनाने का काम करते हैं। ताकि ग्राहकों को सर्विस किसी बाधा मिल सके।

अब देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक “एचडीएफसी बैंक: में शेड्यूल मेंटेनेंस को लेकर डाउन टाइम अलर्ट (HDFC Bank Alert) जारी किया है। 4 घंटे के लिए कुछ सेवाएं बाधित रहेंगी। जिसकी जानकारी कस्टमर को होनी चाहिए। ताकि वे समय रहते महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर सकें।

कब बंद रहेगी सेवा?

एचडीएफसी बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक 28 सितंबर 2025 को सुबह 1:00 से लेकर सुबह 5:00 बजे तक पूरे 4 घंटे रखरखाव कार्य जारी रहेगा। इस दौरान  एचडीएफसी नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग एप के जरिए डीमैट ट्रांजैक्शन की सर्विस नहीं मिलेगी। ग्राहक इस दौरान शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड से जुड़े अपने डीमैट लेनदेन से संबंधित गतिविधियां नहीं कर पाएंगे।

बाकी किसी भी सर्विस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यूपीआई ट्रांजैक्शन, एटीएम से पैसों की निकासी और अन्य सेवाएं पहले की तरह ही चालू रहेगी  होने के कारण सभी बैंक के सभी ब्रांच बंद रहेंगे। कस्टमर बैंक जाकर कोई भी काम नहीं करवा पाएंगे।

शेयर, बॉन्ड, म्युचुअल फंड, ईटीएफ और अन्य सिक्योरिटी के लिए डिमैट अकाउंट जरूरी होता है। सर्विस बाधित होने के बाद कस्टमर्स पूरे 4 घंटे  शेयर, म्युचुअल फंड और सिक्योरिटीज को खरीद या बेच नहीं पाएंगे। न ही इन्हें ट्रांसफर कर पाएंगे। बोनस शेयर, राइट्स इश्यू, स्टॉक स्लिप्ट इत्यादि कॉर्पोरेट एक्शन में भी परेशानी हो सकती है। ऑफ मार्केट ट्रांजैक्शन और प्लेज/अनप्लेज जैसे काम भी बाधित होंगे।

पहले डाउन हुई थी कई सर्विस 

इससे पहले 24 सितंबर को रखरखाव कार्य के कारण फॉरेक्स प्रीपेड कार्ड सर्विस बाधित थी। ग्राहक प्रीपेड कार्ड के जरिए इंस्टेंट लोड और रीलोड जैसी सेवाओं का लाभ उठाने में सक्षम नहीं थे। इसके अलावा 17 सितंबर को भी यह सेवा प्रभावित थी। 12 और 20 सितंबर को यूपीआई डाउन था। 90 मिनट तक ग्राहकों को ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने में परेशानी हुई थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews