एचडीएफसी लाइफ का धांसू पेंशन प्लान, टेंशन फ्री होगा बुढ़ापा, हर महीने करें 2600 रुपये का निवेश, जिंदगी भर मिलेगी इनकम

pension plan

Pension Plan: पेंशन की जरूरत वरिष्ठ नागरिकों को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पड़ती है। अपने फ्यूचर को सिक्योर करने के लिए कोई उम्र तय नहीं होती है। आप 18 वर्ष के आयु से ही अपने बुढ़ापे यानि गोल्डन Years को खूबसूरत और टेंशन फ्री बना सकते हैं। ताकि रिटायरमेंट के बाद किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े। मार्केट में कई इंश्योरेंस कंपनियां मौजूद हैं, जो विभिन्न प्रकार के पेंशन प्लांस चला रही हैं। जिसमें से एक एचडीएफसी लाइफ इंसयोरेंस कंपनी का सिस्टमैटिक पेंशन प्लान है।

प्लान के फीचर्स

सिस्टमैटिक पेंशन प्लान एक नॉन-लिंक्ड पार्टिसिपेटींग इंडिविजुअल पेंशन प्लान हैं, जिसमें निवेश के लिए 5 वर्ष 40 वर्ष हॉरिजॉन का ऑप्शन मिलता है। इसमें निवेश एकमुश्त और इन्स्टॉल्मेन्ट में किया जा सकता है। बोनस का लाभ भी मिलता है। निवेश के मृत्यु के बाद परिवार और नॉमिनी को कुल भुगतान किए प्रीमियम का 101% रिटर्न मिलता है। जिंदगी भर इनकम की गारंटी भी मिलती है। वार्षिक/अर्द्धवार्षिक/त्रैमासिक/मासिक इनकम का लाभ मिलता है। 18 से 75 वर्ष आयु का व्यक्ति स्कीम में निवेश कर सकता है।

निवेश से पहले जानें कैलकुलेशन

प्लान के तहत अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती है। 50 हजार रुपये के सिंगल निवेश से  लाइफटाइम इनकम का लाभ मिलता है। पेंशन की राशि न्यूनतम 1000 रुपये प्रतिमाह होती होती है। वहीं 2625 रुपये मासिक निवेश से इसकी शुरुआत की जा सकती है। यदि कोई व्यक्ति 18 वर्ष के उम्र में निवेश शुरू करता है और हर महीनर 30000 रुपये जमा करता है। 40 साल बाद 7,79,61,014 रुपये मिलेंगे।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम/प्लान। शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews