एचडीएफसी का खास पेंशन प्लान, बुढ़ापे में होगी ठाठ, मिलेगी रेगुलर इनकम, सुरक्षित होगा पूरे परिवार का भविष्य, जानें कैलकुलेशन

pension plan

Pension Plan: सारी जिंदगी काम-जॉब के बाद रिटायरमेंट का फेज आता है। इसे गोल्डन एज भी कहा जाता है। इस समय को लोग बेहतरीन तरीके से एन्जॉय कर सकते हैं। लेकिन कभी-कभी आर्थिक स्थिति रुकावट बन जाती है। ऐसे में जरूरी होता है पहले से खुद को तैयार रखना। जिसमें अपनी मदद पेंशन प्लान कर सकते हैं। मार्केट कई प्रकार के प्लांस हैं। जिसका चयन आप अपनी पसंद, सहूलियत और विशेषज्ञों की सलाह पर कर सकते हैं। इन्हीं में से एक HDFC Life Smart Pension Plus है।

स्कीम के बारें में

यह एक नॉन-लिंक्ड नॉन पार्टीसीपेटींग इंडिविजुअल/ग्रुप एनुइटि सेविंग प्लान है। इसके तहत लाइफटाइम रेगुलर इनकम की गारंटी मिलती है। जो बिल्कुल सैलरी की तरह ही होता है। सिंगल और ज्वाइंट लाइफ दोनों के ऑप्शन मिलते हैं। ज्वाइंट लाइफ का मतलब है आपके बाद लाइफपार्टनर को पेंशन की सुविधा मिलेगी। इसमें Immediate और Deferred दोनों ही एनुइटि का ऑप्शन मिलता है। चार एनुइटि विकल्प मिलते हैं। 18 वर्ष से 99 वर्ष का व्यक्ति पॉलिसी को खरीद सकता है। इमिजिएट एनुइटि के लिए अधिकतम आयु सीमा 100 वर्ष होता। प्लान के तहत लिमिटेड पे की अवधि न्यूनतम 45 वर्ष और अधिकतम 75 वर्ष होता है।

ये है कैलकुलेशन

सिंगल पे के लिए न्यूनतम प्रीमियम 50,000 रुपये होता है। लिमिटेड पे के लिए 30000 रूपये  (सालाना), 15300 रुपये (अर्धवार्षिक), 7800 (छमाही) और 2,625 (मंथली) प्रीमियम भुगतान करना होता है। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती है। पेआउट यानि पेंशन के लिए मंथली, वार्षिक, छमाही और तिमाही का विकल्प मिलता है। पेंशन की राशि निवेश पर निर्भर करती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम या प्लान में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews