रूस और यूक्रेन के बीच जंग में अमीरों को कितना हुआ नुकसान, जानें

रूस और यूक्रेन के बीच जंग में अमीरों को कितना हुआ नुकसान, जानें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच जंग लगभग छिड़ चुकी है जिसका सीधा असर पूरी दुनिया पर दिखाई देने लगा है यही नहीं दुनिया के तमाम देशों में बाजारों का बुरा हाल रहा वहीं दुनिया के टॉप-20 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में भी गिरावट देखी गई है।

यह भी पढ़े…MP-TET Exam Preparation Tips: परीक्षा में बाकी है कुछ दिन, जाने Quick Revision के लिए कुछ ट्रिक्स

हम आपको बता दें कि जंग शुरू होने के सिर्फ 4-5 घंटे के भीतर ही वैश्विक बाजार में गुरुवार को भूचाल आ गया हो इतना ही नहीं, दुनिया के सबसे अमीर इंसान Elon Musk भी इससे बच नहीं पाए हैं वहीं, भारत की बात करें तो मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी, उदय कोटक, दिलीप संघवी समेत टॉप-10 कारोबारियों को भी 60 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति टेस्ला के एलन मस्क की नेटवर्थ में 1 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आ गई।

यह भी पढ़े…PMO का अधिकारी बताकर जालसाज ने यूक्रेन में फंसी छात्रा की मां से ठगे 42 हजार

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 21,000 करोड़ रुपए और अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी को 9,700 करोड़ रुपए, HCL टेक्नोलॉजी के शिव नाडार को 5,300 करोड़ समेत राधाकिशन दमानी, दिलीप संघवी और कुमार बिरला जैसे दिग्गज कारोबारियों को भी हजारों करोड़ रुपयों का नुकसान हुआ। अगर दुनिया के टॉप-20 सबसे अमीर लोगों ने भी चंद घंटों में ही लाखों डॉलर का नुकसान झेलना पड़ा। वहीं अगर नुकसान उठाने वालों की सूची में टेस्ला के एलन मस्क सबसे ऊपर हैं फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स और जाने-माने निवेशक वॉरेन बफेट की संपत्ति भी घट गई है।

यह भी पढ़े…FSSAI Recruitment 2022: “FSSAI” दे रहा है खाने की जानकारी रखने वालों को नौकरी का मौका, जाने कैसे करें आवेदन..

विश्व के टॉप-3 कारोबारियों की बात करें तो एलन मस्क, बर्नार्ड आर्नोल्ट और जेफ बेजोस की नेट वर्थ में 1.51 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं दुनिया के टॉप-20 धनकुबेरों के नुकसान के आंकड़ें देखें तो जंग की आग में इनके एक ही दिन में 3.11 लाख करोड़ रुपए बर्बाद हो गए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews