कुछ महीनों में बूस्ट होगा क्रेडिट स्कोर, इन 6 आसान टिप्स को करें फॉलो, यहाँ जानें डिटेल 

एक अच्छा क्रेडिट कुछ दिनों की बात नहीं होती है। यह कई वित्तीय आदतों और स्ट्रैटिजी पर निर्भर करता है। यहाँ कुछ टिप्स बताए गए हैं, जिनकी मदद से कुछ महीनों में इसे बूस्ट किया जा सकता है। आइए जानें क्या करें और क्या नहीं?
ways to boost credit score

AI Generated

एक अच्छा क्रेडिट स्कोर काफी महत्वपूर्ण होता है। क्रेडिट कार्ड, पर्सनल लोन, इंश्योरेंस रेट्स और अन्य प्रॉडक्ट पर यह प्रभाव डालता है। हायर क्रेडिट स्कोर बनाए रखना काफी फायदेमंद भी साबित हो सकता है, लेकिन इस लक्ष्य को पूरा करना आसान नहीं होता है। यह वित्तीय आदतों पर निर्भर होता है। छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखना पड़ता है।

कई लोग कम क्रेडिट स्कोर (Credit Score) से परेशान होते हैं। कम समय में बूस्ट करने की कोशिश करते हैँ। लेकिन इसे कुछ दिनों में नहीं बढ़ाया जा सकता है। स्ट्रॉंग क्रेडिट स्कोर बनाने के लिए 6 महीने से लेकर एक साल तक का समय लगता है। यदि स्कोर काफी खराब हैं तो इसे सुधारने में 12 से 24 महीने का समय लग सकता है। हम यहाँ कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे क्रेडिट स्कोर को बूस्ट करने में मदद मिलेगी।

क्रेडिट कार्ड यूजर्स इन बातों का रखें ख्याल 

  • क्रेडिट कार्ड का गलत इस्तेमाल आपको भारी पड़ सकता है। यदि आप नए यूजर्स हैं एक सिक्योर क्रेडिट कार्ड (जैसे की एफडी से जुड़ा हुआ) को चुनें।  हमेशा अपनी क्रेडिट सीमा के 30% से 40% का इस्तेमाल करें। अधिक क्रेडिट उपयोग आपके स्कोर पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।
  • आप छोटी-छोटी चीजें क्रेडिट कार्ड से खरीद कर और सही समय पर बिल भुगतान करके बेहतर क्रेडिट हिस्ट्री क्रीऐट कर सकते हैं। एक लंबी क्रेडिट हिस्ट्री स्ट्रॉंग क्रेडिट स्कोर बनाने में मदद करती है।

इन बातों का भी रखें ख्याल

  • हर महीने निर्धारित तारीख पर बिल का भुगतान करें। गलत समय पर लोन या क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट करने की भूल न करें।
  • क्रेडिट रिपोर्ट की गलतियों की जांच काफी जरूरी होती है। कभी-कभी बैंक और वित्तीय संस्थान गलत डेटा रिपोर्ट कर करते हैं। इसलिए साल में एक बार अपनी सीआरआईएफ हाई मार्क क्रेडिट रिपोर्ट की जांच जरूर करें। गलतियों की शिकायत क्रेडिट ब्यूरो से कर सकते हैं।
  • बार-बार लोन लेना भी क्रेडिट स्कोर पर बुरा प्रभाव डालता है। इसलिए जब जरूरत हो तभी लोन लें।
  • छोटे पर्सनल, कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन क्रेडिट स्कोर को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आप कभी ईएमआई देने न चूकें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews