Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की टेंशन, मिलती रहेगी पेंशन, ICICI के ये 2 प्लान आएंगे काम

pension plan

Pension Plan: बुढ़ापे में सेहत की चिंता के साथ-साथ पैसों की टेंशन भी सताने लगती है। खास कर उन लोगों को जिन्होनें प्राइवेट जॉब में अपना जीवन व्यतीत किया हो। रिटायरमेंट के बाद वाले  फेज को वित्तीय रूप से सुरक्षित करने के लिए एक प्लान की जरूरत पड़ती है। जिसमें आपकी मदद आईसीआईसीआई प्रूडेन्शियल के दो प्लांस कर सकते हैं।

आईसीआईसीआई प्रू लाइफ सिग्नेचर (ICICI Pru Signature Plan)

यह स्कीम आईसीआईसीआई का एक बचत-बीमा प्लान है। जो निवेशकों को रिटाइयरमेंट के एक निर्धारित आय की गारंटी और मृत्यु के बाद परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करता है। प्लान के तहत रेगुलर इंटरवल में निकासी करने की सुविधा भी मिलती है। एक व्यक्ति 10-30 वर्ष या पूरे जीवन (99 वर्ष) के लिए पॉलिसी को खरीद सकता है। 0-60 आयु वर्ग के लोगों को निवेश की अनुमति होती है। पॉलिसिहोल्डर को निवेश के 5 वर्षों के भीतर प्लान को सरेंडर करने और टैक्स छूट की सुविधा भी मिलती है।

आईसीआईसीआई प्रू ईजी रिटायरमेंट प्लान (ICICI Pru Easy Retirement Plan) 

यह एक यूनिट-लिंक्ड प्लान है, जिसमें जमाराशि के साथ-साथ लाभ भी मिलता है। मैच्योरिटी के समय एश्यॉर्ड बेनेफिट/फंड वैल्यू का लाभ मिलता है। निवेशक के मृत्यु के बाद परिवार को सहायता प्रदान किया किया जाता है। पॉलिसी के लिए एंट्री एज 35 से 70 वर्ष है। वहीं निहित आयु 45 से 80 वर्ष है। प्रीमियम पेमेंट टर्म 5 या 10 10 वर्ष होता है। वहीं पॉलिसी टर्म 10/15/20/25/30 वर्ष होता है। निवेश की न्यूनतम सीमा 48, 000 रुपये है। अधिकतम निवेश की के लिए लिमिट नहीं है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता। विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही कोई कदम उठाए।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews