क्या आपके पास भी है PPF अकाउंट? अक्टूबर से बदलने जा रहे है 3 नियम, जानें क्या पड़ेगा असर?

अगर आपके पास कई PPF खाते हैं, तो योजना ब्याज दर प्राथमिक खाते पर तब तक मिलेगी, जब तक कि जमा वार्षिक सीमा के भीतर रहता है।
employees news

New PPF rules from October 2024: अगर आपके पास पीपीएफ अकाउंट है तो यह खबर आपके काम की है। अगले महीने से पोस्ट ऑफिस के स्मॉल सेविंग स्कीम के तहत संचालित पब्लिक प्रोविडेंड फंड योजना में बड़े बदलाव होने जा रहे है।इसके तहत एक से ज्यादा PPF खाते, माइनर्स और NRIs अकाउंट्स के लिए नियम में बदलाव होगा।

खास बात ये है कि यह नियम अनियमित अकाउंट से लेकर रेगुलर अकाउंट होल्डर्स के लिए भी हैं। इस संबंध में मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है जो 1 अक्टूबर 2024 से प्रभावी होगी, आइये जानते है कि इस योजना के तहत क्या-क्या बदलाव होने वाला है?

पीपीएफ से संबंधित नए नियम

  • माइनर के नाम पर खोले गए अनियमित अकाउंट के लिए मैच्योरिटी का कैलकुलेशन उनके वयस्क होने की तिथि के आधार पर किया जाएगा।
  • वयस्क होने की अवधि यानि 18 वर्ष आयु होने तक पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट का ब्याज दर प्राप्त होगा यानि  जिस अवधि के लिए अकाउंट एक्टिव रहा है, उसे उस डेट से माना जाएगा, जिस दिन व्यक्ति नियमित खाता खोलने के लिए पात्र होगा. इसके बाद पब्लिक प्रोविडेंट फंड के हिसाब से ब्याज मिलना शुरू हो जाएगा।
  • NRI के नाम पर खोले गए ऐसे PPF अकाउंट जिसमें फॉर्म-एच में रेजिडेंसी स्टेटस का खुलासा नहीं किया है, ऐसे में पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट ब्याज दर का लाभ मिलेगा। इसका फायदा उन निवेशकों को मिलेगा, जो 30 सितंबर 2024 तक NRI बनेंगे।
  • एक से अधिक PPF खाता होने पर प्राइमरी अकाउंट पर ही ब्याज मिलेगा, अन्य सभी खातों को का विलय प्राइमरी खाते में कर दिया जाएगा। इस रकम पर ही ब्याज मिलेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews