IPO में निवेश करते हैं तो जान लें, जल्दी बदलेगा ये नियम

IPO में निवेश करते हैं तो जान लें, जल्दी बदलेगा ये नियम

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। यदि आपको कंपनियों के IPO (Initial public offering) में निवेश करना अच्छा लगता है तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी),Securities and Exchange Board of India (SEBI) इसमें बड़े बदलाव का फैसला किया है। IPO नियमों में ये बदलाव 01 मई 2022 से प्रभावी होगा। 

SEBI के मुताबिक अब यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) जरिये IPO में निवेश करने की लिमिट बड़ा दी गई है , अब कोई भी निवेशक UPI के माध्यम से IPO में प्रति एप्लिकेशन 5 लाख तक निवेश कर सकता है, पहले ये लिमिट 2 लाख रुपये थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक SEBI के नए सर्कुलर में कहा गया है कि अब कोई भी निवेशक 5 लाख रुपये तक IPO में निवेश कर सकेंगे।  इसके लिए उन्हें बिड कम आवेदन फॉर्म में अपनी UPI आईडी भी देनी होगी।

 ये भी पढ़ें – PM Kisan : 11वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट, किसानों के लिए जानना जरूरी, जल्द खाते में आएंगे 2000 रुपए

सेबी (SEBI) का कहना है कि UPI का मैनेजमेंट सँभालने वाली भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई), National Payments Corporation of India (NPCI) द्वारा सिस्टम ऑडिट करने के बाद ये फैसला लिया गया है। NPCI ने अपने ऑडिट में ये पाया कि UPI के जरिये IPO में निवेश की लिमिट बढ़ाने की आवश्यकता है। ये नया नियम 01 मई 2022 से प्रभावी होगा। यानि 01 मई या उसके बाद खुलने IPO में UPI के जरिये 5 लाख तक की बिड लगाई जा सकेगी।   

ये भी पढ़ें – उमा भारती ने किया यह ऐलान, प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती

आपको बता दें कि नवम्बर 2018 में सेबी (SEBI) ने निवेशकों को UPI के जरिये बिड लगाने की अनुमति दी थी।  फिर इसे 01 जुलाई 2019 से लागू किया गया है।   

ये भी पढ़ें – Share Market : गिरावट का सिलसिला जारी, खुलते ही धड़ाम हुए Sensex और Nifty

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews