
Important Deadlines: मार्च का महिना शुरू हो चुका है। इस महीने कुछ जरूरी को करना जरूरी है। न करने पर जेब पर भी असर पड़ सकता है। इस लिस्ट में आधार कार्ड, टैक्स सेविंग, लोन और केवाईसी समेत कई काम शामिल हैं। कुछ मामले ऐसे भी जिन्हें पूरा करने पर आपको जुर्माने का भुगतान करना पड़ सकता है।
14 मार्च तक निपटा लें आधार से जुड़ा ये काम
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण आम जन को फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने की सुविधा प्रदान कर रहा है। आप बिना किसी शुल्क के 14 मार्च 2024 तक अपना आधार अपडेट कर सकते हैं। बाद में यह काम करने पर आपको पैसे का भुगतान करना पड़ सकता है।
15 मार्च तक पूरा करें पेटीएम के जुड़ा यह काम
पेटीएम पेमेंट बैंक की कुछ सेवाएं 15 मार्च तक बंद हो जाएंगी। इसके बाद यूजर्स को क्रेडिट लेनदेन या टॉप-अप की अनुमति नहीं होगी। इसलिए उपभोक्ता डेडलाइन से पहले Paytm Payments Bank से जुड़े लेनदेन की प्रक्रिया को पूरा कर लें।
एसबीआई 31 मार्च तक दे रहा होम लोन पर छूट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 31 मार्च 2024 तक होम लोन पर छूट प्रदान कर रहा है। एसबीआई बेहतर सिविल वाले ग्राहकों को रियायती दर पर लोन ऑफर कर रहा है।
टैक्स बचाने के लिए जल्द निपटा लें ये काम
वित्त वर्ष 2023-24 में आप 31 मार्च 2024 तक ही टैक्स सेविंग ऑप्शन को चुन सकते हैं। इसलिए इस महीने के खत्म होने से पहले अपनी आय के हिसाब से टैक्स बचाने के लिए सही योजना में निवेश कर लें। इसके बाद आय पर लगने वाले टैक्स छूट का लाभ नहीं मिलेगा।
फास्टटैग केवाईसी की अंतिम डेट नजदीक
यदि आपने अब तक फास्टैग केवाईसी नहीं किया है तो 31 मार्च 2024 तक पूरा कर लें। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार केवाईसी न करवाने पर आपका फास्टटैग ब्लैकलिस्ट भी हो सकता है।
पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि से जुड़ा यह काम जल्द करें पूरा
हर वित्तीय वर्ष में स्मॉल सेविंग स्कीम (पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना इत्यादि) में अपने खाते में न्यूनतम पैसा जमा करना जरूरी होता है। ऐसा न करने पर जुर्माना भरना पड़ता है। छोटी बचत योजनाओं में न्यूनतम राशि जमा करने की डेडलाइन 31 मार्च 2024 है।

