गूगल पे यूजर्स के लिए जरूरी खबर, RBI नहीं देता Google Pay को मान्यता? सरकार ने किया सच का खुलासा, जानें यहाँ

गूगल पे यूजर्स के लिए जरूरी खबर, RBI नहीं देता Google Pay को मान्यता? सरकार ने किया सच का खुलासा, जानें यहाँ

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से भ्रामक मैसेज वायरल हो रहे हैं। जिसमें यह दावा किया गया की Google Pay रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के दायरे से बाहर है। सोशल मीडिया जानकारी के लिए आज के दौर पर बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है, लेकिन कभी-कभी इसका उपयोग भ्रामक मैसेज को वायरल करने के लिए किया जाता है। कुछ ऐसी घटना गूगल पे को लेकर हुई है।

यह भी पढ़ें…कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट, इस भत्ते पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया महत्वपूर्ण फैसला, इस तरह होगा भुगतान, मिलेगा लाभ

वायरल हुए मैसेज ने दावा किया है की गूगल पे ऐप नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा वेरफाइड नहीं है। इसका मतलब यह है की यदि यूजर्स को ऐप से कोई समस्या होती है, तो इसकी शिकायत भी दर्ज नहीं करवाई जा सकती। आरबीआई द्वारा अधिकृत प्लेटफॉर्म ना होने की खबर ने लोगों को परेशान कर दिया। सरकार से इस मामले को लेकर सच का खुलासा कर दिया है। प्रेस इनफॉर्मेशन ब्युरो ने रिपोर्ट जारी करते हुए इस बात को फेक बताया है। पीआईबी की रिपोर्ट के मुताबिक के मुताबिक फोन पे, पेटीएम और अन्य ऑनलाइन मनी ट्रान्जैक्शन प्लेटफॉर्म की तरह गूगल पे भी आरबीआई के दायरे में आता है।

यह भी पढ़ें…MP Admission : छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, 16 नवंबर से शुरु होगी दूसरे चरण की काउंसलिंग, पहले चरण में आवंटित सीटों पर बढ़ाई गई प्रवेश की तारीख

Google Pay को एनपीसीआई की मान्यता पूर्ण रूप से मिलती है। यूपीआई के जरिए यूजर्स बिना किसी फिक्र लेन-देन कर सकते हैं। यदि यूजर्स को कोई भी परेशानी ऐप से होती है, तो इसकी शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं। किसी भी वायरल मैसेज पर भरोसा करने से पहले pibfactcheck@gmail.com पर जाकर जांच कर सकते है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews