Investment Plan: बेटियों के लिए LIC की खास पॉलिसी, रोजाना करीब 120 रुपये के निवेश पर मिलेंगे 27 लाख

sarkari yojana

LIC Kanyadan Policy: बेटियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार कई योजनाएं चलाती है। एलआईसी भी देश की लड़कियों के लिए खास योजना चलाती है। जिसका नाम “एलआईसी कन्यादान पॉलिसी” है। माता-पिता अपनी बेटी के नाम पर यह पॉलिसी खरीद सकते हैं। इसका लाभ उठाने के लिए बेटी की उम्र न्यूनतम 1 साल और माता पिता की उम्र 18 से 25 साल होना अनिवार्य होता है।

पॉलिसी 13 से 25 सालों में मैच्योर होती है। जिसके लिए न्यूनतम गारंटी राशि 1 लाख रुपये है। 25 साल के कवरेज का चयन करने पर 27 लाख रुपये का फंड मिलता है। जिसमें निवेशकों की जमा राशि 10 लाख रुपये होती है। पॉलिसी के तहत 22 सालों तक प्रीमियम का भुगतान करना होता है। यदि कोई पॉलिसी धारक हर महीने 3600 रुपये का निवेश करना होता है। इस हिसाब से रोजाना 121 रुपये का निवेश करना पड़ता है। कोई भी पॉलिसीहोल्डर अपनी सहूलियत के हिसाब से कम प्रीमियम को चुन सकता है।

योजना के तहत कई प्रकार की सुविधाएं भी मिलती हैं।  पॉलिसी होल्डर को इनकम टैक्स अधिनियम 1961 की धारा 80 सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट मिलता है। पॉलिसी को खरीदने के लिए आय प्रमाण पत्र , आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और पहचान पत्र की जरूरत पड़ती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews