आज खुल गया इन दो कंपनियों का IPO, करोड़ों का फंड जुटाने का है लक्ष्य, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी बातें

IPO Alert: 12 सितंबर यानि आज चावड़ा इंफ्रा लिमिटेड और कुंदन एडिफीस लिमिटेड ने अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग खोल दिया है। दोनों की लिस्टिंग और क्लोजिंग डेट भी अलग-अलग है। चावड़ा इंफ्रा लिमिटेड ने 43.26 करोड़ का फंड जुटाने के लिए 6,656,000 शेयरों को जारी किया है। वहीं कुंदन एडिफीस ने 25.22 करोड़ का फंड जुटाने के लिए 2,772,000 शेयरों को जारी किया है।

चावड़ा इंफ्रा लिमिटेड आईपीओ (Chavda Infra Limited IPO)

गुजरात में कन्स्ट्रक्शन और एलीएड  सर्विसेस प्रदान करने वाली इस कंपनी ने अपना आईपीओ खोल दिया है। निवेशक 14 सितंबर तक दांव खेल सकते हैं। आज सुबह 10:30 बजे तक इश्यू को 0.42 गुना सबस्क्राइब किया गया है। रीटेल कैटेगरी में 0.77 गुना और NII कैटेगरी में 0.19 गुना सुबसक्रिप्शन मिला है। QIB के लिए 50%, NII के लिए 15% और रीटेल के लिए 35% शेयरों को रिजर्व किया गया है। इशू का प्राइस बैंड 60 रुपये से लेकर 65 रुपये है। लॉट साइज़ 2000 शेयर्स हैं। लिस्ट प्लेटफ़ॉर्म एनएसई और एसएमई है। 25 सितंबर को आईपीओ की लिस्टिंग होगी। प्रोमोटर्स का प्री इश्यू शेयर होल्डिंग 100% और पोस्ट इश्यू शेयर होल्डिंग 73% है।। कंपनी ऑफरिंग से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए। समान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य और सार्वजनिक निर्गम व्यय को पूरा करने के लिए करेगी।

कुंदन एडिफीस लिमिटेड आईपीओ (Kundan Edifice Limited IPO)

एलईडी लाइट स्ट्रिप्स का बनाने करने वाली इस कंपनी ने आज अपना इश्यू जारी कर दिया है। आईपीओ का प्राइस 91 रुपये प्रति शेयर है। लॉट साइज़ 1200 रुपये है। लिस्टिंग प्लेटफ़ॉर्म एनएसई और एसएमई है। ऑफरिंग को सुबह 10:40 बजे तक 0.16 गुना सबस्क्राइब किया गया है। मार्केट मेकर के लिए 5.11%, रीटेल के लिए 47.45% और अन्य के लिए 47.45% शेयरों को रिजर्व किया गया है। निवेशक 15 सितंबर तक दांव लगा सकते हैं। इश्यू की लिस्टिंग 26 सितंबर को होगी।। आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल वृद्धिशील कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं की पूर्ति और समान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया जाएगा।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल समान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी आईपीओ या शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews