लॉन्च हुआ JioFinance ऐप, यूजर्स को मिलने वाले हैं कई ऑफर्स, पढ़ें यह खबर

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने एक बड़ा कदम उठाते हुए JioFinance ऐप को लॉन्च कर दिया है। वहीं जानिए इस ऐप से यूजर्स को क्या फायदे होने वाले हैं।
लॉन्च हुआ JioFinance ऐप, यूजर्स को मिलने वाले हैं कई ऑफर्स, पढ़ें यह खबर

रिलायंस इंडस्ट्रीज की फाइनेंशियल इकाई जिसे, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) के नाम से जाना जाता है। दरअसल अब JFSL ने अपने नए और उन्नत JioFinance ऐप को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। वहीं यह ऐप ग्राहकों को कई वित्तीय सेवाएं और आकर्षक ऑफर प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। जानकारी के मुताबिक आज यानि 11 अक्टूबर 2024 को, शेयर बाजार खुलने से ठीक पहले एक रेगुलेटरी फाइलिंग के जरिए कंपनी द्वारा यह जानकारी शेयर की गई है।

दरअसल अब नया JioFinance ऐप अब गूगल प्ले स्टोर, एप्पल ऐप स्टोर और मायजियो ऐप पर भी उपलब्ध करा दिया गया है। वहीं जानकारी दे दें कि इसका बीटा वर्जन 30 मई 2024 को लॉन्च कर दिया गया था, और अब इसका फुल वर्जन भी पेश कर दिया गया है। वहीं कंपनी के मुताबिक, 60 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इस ऐप का इस्तेमाल किया है, और उनके सुझावों के आधार पर इसे और बेहतर बनाया गया है।

ऐप से मिलेंगे यह फायदे

वहीं जानकारी के मुताबिक JioFinance ऐप पर ग्राहकों को कई फाइनेंशियल सेवाओं का लाभ मिलने वाला है, इसमें म्यूचुअल फंड पर लोन, होम लोन, बैलेंस ट्रांसफर, और प्रॉपर्टी के बदले लोन जैसी बड़ी सेवाएं शामिल की गई हैं। वहीं कंपनी द्वारा दावा किया जा रहा है कि इन सेवाओं की ब्याज दरें काफी सस्ती होंगी, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर वित्तीय सुविधाएं मिलेंगी।

स्मार्ट बैंकिंग सेवाएं भी मिलेगी

दरअसल इसके साथ ही इस ऐप के जरिए ग्राहकों द्वारा जियो पेमेंट बैंक लिमिटेड का उपयोग भी किया जा सकता हैं, जहां मात्र 5 मिनट में डिजिटल सेविंग अकाउंट खोलने की सुविधा उपलब्ध है। जानकारी के मुताबिक अकाउंट खोलने के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिफिकेशन का भी विकल्प मौजूद है, साथ ही ग्राहकों को फिजिकल डेबिट कार्ड की सुविधा भी कंपनी द्वारा दी जाने वाली है। हालांकि फिलहाल, 15 लाख से ज्यादा ग्राहक जियो पेमेंट बैंक के जरिए अपने दैनिक खर्चों का मेनेजमेंट कर रहे हैं।

जानकारी दे दें कि JioFinance ऐप के जरिए ग्राहक अपने म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स और अन्य बैंक खातों की जानकारी भी प्राप्त कर पाएंगे। वहीं इसके साथ ही, यह ऐप जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा, और मोटर इंश्योरेंस जैसी बीमा सेवाएं भी प्रदान करने वाला है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि वह ब्लैकरॉक के साथ मिलकर निवेश समाधान विकसित करने पर काम कर रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews