Hindi News

बैंक की छुट्टियां 2025 : जून महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित वर्क हो सकते है प्रभावित, फटाफट पूरे कर लें सारे काम

Written by:Pooja Khodani
Published:
जून महीने में बैंक की छुट्टियों की भरमार है। शनिवार रविवार के अलावा भी ईद-उल-अजहा, वट पूर्णिमा और संत कबीर जयंती के चलते बैंक बंद रहेंगे।आईए जानते है और कब कब बैंक बंद रहेंगे.........
बैंक की छुट्टियां 2025 : जून महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित वर्क हो सकते है प्रभावित, फटाफट पूरे कर लें सारे काम

June Bank Holidays 2025 : अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो जल्द निपटा लें क्योंकि जून महीने में 14 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इन अवकाशों में शनिवार (दूसरा व चौथा) और रविवार के साथ वट पूर्णिमा, बकरीद और गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस शामिल है।बैंक बंद होने से चेकबुक पासबुक समेत कई बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी।

भारत में बैंक की छुट्टियों में राष्ट्रीय अवकाश (राजपत्रित अवकाश) व सरकारी अवकाश (राज्य और केंद्र दोनों) शामिल हैं।राज्य सरकार की बैंक छुट्टियां अलग अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं, जबकि केंद्र सरकार की बैंक छुट्टियाँ पूरे देश में एक जैसी रहती हैं।बैंक हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। क्षेत्रीय छुट्टियां किसी विशेष राज्य या क्षेत्र से संबंधित होती हैं। एक राज्य में किसी दिन बैंक अवकाश होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे राज्य में भी छुट्टी होगी।

जून में कब कब बैंक बंद रहेंगे

  1. 1 जून: रविवार साप्ताहिक अवकाश
  2. 6 जून: ईद-उल-अजहा (बकरीद) केरल (कोच्चि और तिरुवनंतपुरम)
  3. 7 जून: बकरीद (ईद-उल-अजहा) देशभर
  4. 8 जून: रविवार साप्ताहिक अवकाश
  5. 11 जून: संत गुरु कबीर जयंती/सागा दावा शिमला (हिमाचल प्रदेश) गंगटोक (सिक्किम)।
  6. 14 जून: दूसरा शनिवार देशभर
  7. 15 जून: रविवार साप्ताहिक
  8. 21 जून: वट पूर्णिमा मुंबई और बेलापुर (महाराष्ट्र)
  9. 22 जून: रविवार साप्ताहिक अवकाश
  10. 26 जून: जम्मू-कश्मीर स्थापना दिवस जम्मू और श्रीनगर
  11. 27 जून (शुक्रवार): ओडिशा और मणिपुर में रथ यात्रा / कांग (रथयात्रा) के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  12. 28 जून: चौथा शनिवार देशभर
  13. 29 जून: रविवार साप्ताहिक अवकाश
  14. 30 जून: रेम्ना नी आइजोल (मिजोरम)

Bank User इन Online सेवाओं की ले सकते है Help

बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।

  • NET BANKING: बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मनी ट्रांसफर ,बिलों का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा उपलब्ध होती है।
  • Unified Payments Interface : पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm आदि का इस्तेमाल करना होता है।
  • MOBILE BANKING: स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए आप कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि।
  • ATM USE: पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विदड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।

ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपनी स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में पता कर लें, क्योंकि भारत में हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग होती हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews