Hindi News

आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ा उछाल, जानिए ग्लोबल मार्केट का हाल

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 9:50 तक सेंसेक्स 75,729 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी की बात की जाए तो सुबह 9:53 तक निफ्टी 22,888 के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया।
आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ा उछाल, जानिए ग्लोबल मार्केट का हाल

भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स में करीब 300 अंकों से ज्यादा की तेजी नजर आ रही है, जिसके चलते सेंसेक्स 75,722 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स ने अपना उच्चतम स्तर 75,847 को छू लिया था। आज सेंसेक्स ने अपने कामकाज की शुरुआत 75,659 के स्तर से की थी। वहीं, निफ्टी की बात करें तो आज इसमें 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। निफ्टी 22,873 पर कारोबार कर रहा है। खबर लिखे जाने तक निफ्टी ने अपना उच्चतम स्तर 22,973 बनाया था। निफ्टी ने अपने कामकाज की शुरुआत 22,960 से की थी।

आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में जबरदस्त तेजी नजर आ रही है, जबकि 13 शेयर गिरावट में कारोबार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आज के कारोबार में बैंकिंग और आईटी शेयरों में शानदार तेजी देखी जा रही है, जबकि एफएमसीजी और ऑटो शेयरों में गिरावट का रुख है।

जानिए ग्लोबल मार्केट का हाल

वहीं, ग्लोबल बाजारों पर नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट इस समय बड़ी गिरावट का सामना कर रहा है। एशियाई बाजारों में शंघाई कंपोजिट इंडेक्स और कोरिया का कॉस्पी में आज कारोबार बंद है। लेकिन जापान के निक्केई में 0.65% की गिरावट देखने को मिली है। बीते दिन, 27 जनवरी को अमेरिका का डॉव जोंस 0.65% की तेजी के साथ 44,713 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 इंडेक्स में 1.46% की गिरावट दर्ज की गई और यह 6,012 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक इंडेक्स में बीते दिन 3.07% की बड़ी गिरावट नजर आई।

भारतीय शेयर बाजार का 27 जनवरी का कारोबार

बीते दिन के कारोबार की बात करें तो भारतीय शेयर बाजार 27 जनवरी को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स ने दिन के अंत में 824 अंकों की गिरावट लेकर 75,366 के स्तर पर कारोबार समाप्त किया। वहीं, निफ्टी ने 263 अंकों की गिरावट के साथ 22,829 के स्तर पर कारोबार बंद किया। बीते दिन बीएसई मिडकैप में 1,144 अंकों की गिरावट देखने को मिली, जिसके चलते यह 41,571 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई स्मॉलकैप 1,761 अंकों की गिरावट के साथ 48,346 के स्तर पर कारोबार समाप्त हुआ।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !